Home छत्तीसगढ़ बीएसपी-भिलाई विद्यालय सेक्टर-2 में वार्षिक क्रीड़ा उत्सव 2025 संपन्न

बीएसपी-भिलाई विद्यालय सेक्टर-2 में वार्षिक क्रीड़ा उत्सव 2025 संपन्न

41
0
action sport outdoors of a group of kids having fun playing soccer football on the dirt field.
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र के शिक्षा विभाग द्वारा संचालित भिलाई विद्यालय सेक्टर-2 में 24 नवंबर, 2025 को वार्षिक क्रीड़ा उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक (स्पेशल इनीशिएटिव) श्री संजय कुमार सिंह थे व विशिष्ट अतिथि के तौर पर महाप्रबंधक (नगर प्रशासन) श्री ए. बी. श्रीनिवास एवं महाप्रबंधक (उद्यानिकी) डॉ. एन. के. जैन उपस्थित रहे।

इस अवसर पर भूतपूर्व प्राचार्य पी. एस. दुधे तथा शिक्षा विभाग की वरिष्ठ प्रतिनिधि—श्रीमती विभा रानी कटियार, डॉ. रेखा दिनेश पांडेय और विमल टहनगुरिया भी समारोह में उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत बैज, कैप तथा छात्राओं द्वारा पौधे भेंट कर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मशाल प्रज्वलन और ध्वजारोहण के साथ हुई तथा मुख्य अतिथि ने वार्षिक क्रीड़ा उत्सव का विधिवत उद्घाटन किया। प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को राज्य स्तरीय खिलाड़ी योगिता द्वारा अनुशासन एवं खेल भावना की शपथ दिलाई गई।

अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि श्री संजय कुमार सिंह ने कहा कि खेल टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन विकसित करते हैं, जो जीवन निर्माण में अनिवार्य हैं। विशिष्ट अतिथि श्री ए. बी. श्रीनिवास ने विद्यार्थियों में विकसित अनुशासन की सराहना की, जबकि डॉ. एन. के. जैन ने विद्यालय प्रबंधन एवं प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बधाई दी।

विद्यालय के प्राचार्य श्री विजय सिंह पवार ने स्वागत उद्बोधन में वर्ष भर की गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया।

सभी खेल गतिविधियों को चार सदनों—चैरिटी, फेथ, होप और पीस के बीच आयोजित किया गया। चारों सदनों ने अनुशासित मार्चपास्ट प्रस्तुत किया जिसका नेतृत्व शाला नायक रूद्र प्रताप सिंह ने किया। मंच पर योगिता निषाद द्वारा ताइक्वांडो प्रदर्शन तथा सजिथा राजेश के मार्गदर्शन में छात्राओं—दीक्षा, किरण, योगिता, सुमन और अंजलि—द्वारा प्राथमिक उपचार का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत यास्मिन एवं अर्पिता के निर्देशन में समूह नृत्य और विशाखा पांडेय, मनीषा एवं भावना द्वारा एरोबिक ड्रिल की आकर्षक प्रस्तुति दी गई।

मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं—दौड़, कबड्डी, गोला फेंक, लंबी कूद तथा रिले रेस में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए। सभी स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर चैरिटी सदन को वर्ष 2025 का समग्र विजेता घोषित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सजिथा राजेश एवं श्री एस. के. खोब्रागड़े ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में देवेंद्र कुमार साहू, पवन अग्रवाल, सविता धपवाल, एस. के. साहू, वंदना सोनवाने, गोवर्धन साहू, राजेश साहू, एम. एम. राव, परवेज़ अहमद, पद्मावती, फातहीन, पूर्णिमा एवं नेहा का विशेष योगदान रहा।