Home छत्तीसगढ़ पीयूष गोयल ने कैट को ITPO के सहयोग से दिल्ली में देश...

पीयूष गोयल ने कैट को ITPO के सहयोग से दिल्ली में देश का अब तक का सबसे बड़ा “स्वदेशी मेला” आयोजित करने का आह्वान किया

38
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

देश के 28 राज्यों से आए 200 से अधिक व्यापारिक नेताओं ने नई दिल्ली में कैट राष्ट्रीय व्यापार नेतृत्व सम्मेलन में भाग लिया

देश के सबसे बड़े व्यापारी संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य श्री अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन श्री जितेंद्र दोशी, श्री विक्रम सिंहदेव, अध्यक्ष श्री परमानंद जैन, महामंत्री श्री सुरिन्दर सिंह, कोषाध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेंद्र जग्गी, श्री राम मंधान, श्री वासु मखीजा, श्री भरत जैन, श्री राकेश ओचवानी, श्री शंकर बजाज आदि ने संयुक्त रूप से बताया कि केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने आज कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) से आग्रह किया कि वह इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन (आईटीपीओ) के सहयोग से दिल्ली में अब तक का सबसे बड़ा “स्वदेशी मेला” आयोजित करे। उन्होंने कहा कि यह प्रस्तावित मेगा आयोजन वैश्विक मंच के रूप में कार्य करे, जो भारत के व्यापार और उद्योग की ताकत, नवाचार एवं विविधता को प्रदर्शित करे तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वदेशी एवं आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को विश्व पटल पर अग्रसर करे।

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य श्री अमर पारवानी जी ने बताया कि कैट राष्ट्रीय व्यापार नेतृत्व सम्मेलन जिसमें देश के 28 राज्यों से आए 200 से अधिक प्रतिष्ठित व्यापारिक नेता मौजूद थे। उक्त सम्मेलन संबोधन देते हुए श्री गोयल ने कहा कि “भारत के व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और विकास के सबसे मजबूत स्तंभों में से एक हैं।” उन्होंने CAIT की सतत पहलों की सराहना करते हुए निम्न पहलुओं के महत्व पर विशेष बल दिया- व्यापारियों के लिए मज़बूत कौशल विकास कार्यक्रम, महिला उद्यमियों के व्यापक सशक्तिकरण, साइबर धोखाधड़ी से बचने के लिए अधिक मजबूत सुरक्षा व्यवस्था, आधुनिक, प्रौद्योगिकी आधारित, वैश्विक प्रतियोगिता वाले व्यापार पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण।

श्री पारवानी ने बताया कि श्री गोयल ने कैट से यह भी आग्रह किया कि वह स्वदेशी जागरण मंच, लघु उद्योग भारती और अन्य प्रमुख व्यापारिक संगठनों एवं वाणिज्य मंडलों के साथ मिलकर देश भर में स्वदेशी मेले आयोजित करे और “वोकल फॉर लोकल” को एक राष्ट्रव्यापी जन-आंदोलन के रूप में विकसित करे। उन्होंने आगे उत्तर मुंबई स्थित अपने संसदीय क्षेत्र के कौशल विकास केंद्र को CAIT को सौंपने का प्रस्ताव भी दिया, ताकि क्षेत्र में चल रही कौशल विकास पहलों को और सशक्त किया जा सके।

श्री पारवानी आगे बताया कि सभा को संबोधित करते हुए चाँदनी चौक के सांसद एवं कैट के राष्ट्रीय महासचिव श्री प्रवीन खंडेलवाल ने देश के व्यापारियों के निरंतर योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा- “देशभर के व्यापारी माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में निरंतर परिश्रम कर रहे हैं। Ease of Doing Busines की उनकी परिकल्पना ने बेहतर प्रणालियों, आधुनिक तकनीक और नए अवसरों के माध्यम से व्यापारियों को सशक्त बनाया है।” उन्होनें कहा कि कैट व्यापारियों के हितों की रक्षा, नीतिगत सुधारों को आगे बढ़ाने और देश में अधिक संगठित एवं मजबूत रिटेल व्यापार पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण के लिए लगातार प्रतिबद्ध है।

श्री पारवानी ने बताया कि कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी.सी. भरतिया ने संगठनात्मक ढांचे को देशभर में और सुदृढ़ करने तथा व्यापारियों को जमीनी स्तर तक सशक्त करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कैट की भावी कार्ययोजना प्रस्तुत की, जिसमें प्रमुख प्राथमिकताएँ शामिल हैं- क्षमता निर्माण, नीति वकालत, डिजिटल सशक्तिकरण, व्यापक व्यापार सुधारों के लिए राष्ट्रीय अभियान।

श्री पारवानी ने बताया कि कैट के राष्ट्रीय चेयरमेन श्री ब्रिजमोहन अग्रवाल ने कहा कि “केंद्रीय मंत्री श्री पियूष गोयल द्वारा प्रस्तावित देश के सबसे बड़े ‘स्वदेशी मेले’ के आयोजन का हम पूर्ण समर्थन करते हैं। कैट देशभर के व्यापारियों के साथ मिलकर ‘वोकल फॉर लोकल’ को जन-आंदोलन बनाने और व्यापार जगत को कौशल, तकनीक व स्वदेशी नवाचार के माध्यम से सशक्त करने के लिए प्रतिबद्ध है“।