Home छत्तीसगढ़ स्वदेशी संकल्प यात्रा के शुभारंभ की व्यापक तैयारी हेतु राजनांदगांव,ं मुंगेली, कवर्धा...

स्वदेशी संकल्प यात्रा के शुभारंभ की व्यापक तैयारी हेतु राजनांदगांव,ं मुंगेली, कवर्धा एवं बेमेतरा पंहुचें प्रदेश पदाधिकारी

29
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य श्री अमर पारवानी एवं स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संयोजक श्री जगदीश पटेल ने बताया कि टीम ने 27 नवम्बर को स्वदेशी संकल्प यात्रा के शुभारंभ के व्यापक तैयारी हेतु कैट के प्रदेश चेयरमेन श्री विक्रम सिंहदेव, नेतृत्व में राजनांदगांव के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में कैट कार्यकारी अध्यक्ष श्री शंकर बजाज एवं कैट के प्रदेश समन्वयक श्री अवनीत सिंह, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष श्री राजेन्द्र खटवानी, राजनांदगावं इकाई प्रभारी श्री मोहम्मद अली हिरानी आदि ने कैट स्वदेशी जागरण मंच, राजनांदगांव, मुंगेली, कवर्धा एवं बेमेतरा के व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक हुई।

श्री पारवानी एवं श्री पटेल ने बताया कि छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष माननीय डॉ. रमन सिंह जी के द्वारा स्वदेशी संकल्प यात्रा के रथ को झंडी दिखाकर रवाना किया किया जायेगा। स्वदेशी संकल्प यात्रा स्वदेशी, आत्मनिर्भर भारत एवं वोकल फॉर लोकल के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से निकली यह यात्रा प्रदेश में व्यापारी समुदाय और स्थानीय उद्योगों के लिए ऊर्जा एवं उत्साह का नया संचार करेगी। CAIT और स्वदेशी जागरण मंच ने सभी व्यापारिक संगठनों, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों से निवेदन किया है कि वे इस राष्ट्रीय महत्व की यात्रा में उत्साहपूर्वक शामिल होकर स्वदेशी एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करें।

इस अवसर पर टीम कैट, राजनांदगांव इकाई एवं मुगेली के व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे :- राजा माखीजा, संजय तेजवानी, कोमल सिंह राजपूत, रमेश जैन, राजेन्द लढ््ढा, गुरूमुख दास वाधवा, आलोक बिन्दल, दयालदास बजाज, रवि वाधवानी, राजेश डागा, गगन लढ्ढा, महेश खण्डेलवाल, रमेश डागा, अमीत खण्डेलवाल, संजय लढ्ढा, धनश्याम वाधवानी, आकाश सोनी, जीवन मंगलानी, प्रवीण वैष्णव, हजारी साहू, रंजीत सिंह, तुलजाराम लेडवानी, सागर सोंलकी, स्वतंत्र मिश्रा, अरविंद केशरवानी, दिनेश सोनी, ब्रम्हदत्त  त्रिपाठी, मन्नू श्रीवास्तव, शैलेन्द्र यादव, सुदीप ताम्रकार, प्रवीण सोनी, अनूप जैन, श्रीकांत गोर्वधन।