Home छत्तीसगढ़ संयंत्र के बार एवं रॉड मिल ने नॉन-स्टैंडर्ड टीएमटी बार उत्पादन में...

संयंत्र के बार एवं रॉड मिल ने नॉन-स्टैंडर्ड टीएमटी बार उत्पादन में दर्ज की बड़ी उपलब्धि

30
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के बार एवं रॉड मिल (बीआरएम) ने उत्पादन लक्ष्यों के साथ-साथ नए उत्पादों के संवर्धन में भी उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है। ग्राहक-केन्द्रित कार्यप्रणाली और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बीआरएम सतत तकनीकी उन्नयन तथा प्रक्रियागत सुधारों के माध्यम से शत-प्रतिशत ग्राहक संतुष्टि के संकल्प की ओर निरंतर अग्रसर है।

इसी उत्कृष्ट कार्यप्रवाह के अंतर्गत बीआरएम को “एल एंड टी” से एक चुनौतीपूर्ण एवं प्रतिष्ठित ऑर्डर प्राप्त हुआ, जिसमें 16 मिमी प्रोफाइल में 7 मीटर, 7.5 मीटर, 9 मीटर तथा 11 मीटर लंबाई के नॉन-स्टैंडर्ड टीएमटी बार रोल कर आपूर्ति करनी थी। यह उत्पाद सेल की किसी भी इकाई द्वारा पूर्व में कभी रोल नहीं किया गया था। बीआरएम की दक्ष एवं प्रतिबद्ध टीम ने इस चुनौती को स्वीकारते हुए रिकॉर्ड समय में इस विशेष उत्पाद का सफल उत्पादन किया और निर्धारित समयसीमा के अंदर एल एंड टी को आपूर्ति कर एक महत्वपूर्ण माइलस्टोन स्थापित किया।

इस उपलब्धि पर निदेशक प्रभारी श्री चित्त रंजन महापात्र, कार्यपालक निदेशक (संकार्य) श्री राकेश कुमार तथा शीर्ष प्रबंधन ने बीआरएम बिरादरी को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि मिल की यह ऊर्जावान टीम भविष्य में भी इसी उत्साह के साथ कठिनतम लक्ष्यों को प्राप्त कर नए मानक स्थापित करती रहेगी।

विभागाध्यक्ष एवं मुख्य महाप्रबंधक (बीआरएम) श्री योगेश शास्त्री ने इस उपलब्धि को मिल की सामूहिक मेहनत, समर्पण और टीम भावना का परिणाम बताते हुए संपूर्ण मिल बिरादरी को बधाई दी।

इस अवसर पर महाप्रबंधक (प्रचालन) श्री एस.एन. त्रिपाठी, महाप्रबंधक (विद्युत) श्री आशीष, महाप्रबंधक (प्रचालन) श्री शाश्वत मोहंती, महाप्रबंधक (प्रचालन) श्री समीर पांडे तथा महाप्रबंधक (यांत्रिकी) श्री शिखर तिवारी ने भी बीआरएम टीम को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।