Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में इस बार 10 दिन पहले शुरू होगी बोर्ड की परीक्षा

छत्तीसगढ़ में इस बार 10 दिन पहले शुरू होगी बोर्ड की परीक्षा

62
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर.

इस बार 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा 10 दिन पहले शुरू हो जाएगी। छग माध्यमिक शिक्षा मंडल ने समय-सारिणी जारी कर दी है। इधर, स्कूल प्रमुखों की चिंता बढ़ गई है। समय पर पाठ्यक्रमों को पूरा करने की बड़ी चुनौती होगी। एसआईआर में भी बड़ी संख्या में शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। स्कूल के प्राचार्यों ने बताया कि शिक्षकों की कमी से कोर्स काफी पीछे है। छात्रों को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत अध्यापन कराया जा रहा है। शिक्षकों के गैर शिक्षकीय कार्यों में नियोजित होने के कारण भी पढ़ाई प्रभावित होती है।सर्वाधिक असर बोर्ड परीक्षा के छात्रों को होता है। जारी समय-सारणी के अनुसार इस बार बोर्ड परीक्षा बीते वर्षों की तुलना में 10 दिन पहले शुरू होगी। इसके कारण स्कूल प्रबंधन को परीक्षा से पहले कोर्स पूरा कराने की चुनौती का सामना करना पड़ेगा। यह 10 दिन पहले छात्रों को घर में रहकर परीक्षा पूर्व अभ्यास करने मिल रहा था।