Home छत्तीसगढ़ धान खरीदी पूर्ण पारदर्शी व्यवस्था के तहत की जारी

धान खरीदी पूर्ण पारदर्शी व्यवस्था के तहत की जारी

39
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

बलरामपुर जिले में अब तक 46 प्रकरणों 4430 क्विंटल अवैध धान और 21 वाहन जब्त

रायपुर, 01 दिसम्बर 2025

राज्य सरकार के निर्देशन पर जिले में अवैध धान भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने सभी अंतर्राज्यीय सीमाओं एवं चेकपोस्टों पर चौकसी को और मजबूत करते हुए 24 घंटे निगरानी की जा रही है। इसके तहत संदिग्ध वाहनों, परिवहन गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

पारदर्शी एवं निष्पक्ष धान खरीदी नीति के तहत अब तक बलरामपुर जिले में कुल 46 प्रकरण दर्ज किए गए हैं, जिनमें 4430 क्विंटल अवैध धान एवं 21 वाहनों को जब्त किया गया है, जो कि प्रशासन की सतत निगरानी तथा संयुक्त दलों की सक्रियता का परिणाम है। कलेक्टर के मार्गदर्शन में सभी अंतर्राज्यीय एवं आंतरिक चेक पोस्टों पर भी टीमों को तैनात किया गया है। साथ ही प्रत्येक अनुविभाग में गठित निगरानी दल रात्रि कालीन गश्त के साथ ही आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच कर रहे हैं और मंडी अधिनियम के प्रावधानों के अन्तर्गत कार्रवाई कर रही हैं। कलेक्टर ने आम नागरिकों एवं किसानों से अपील की है कि यदि अवैध धान परिवहन या भंडारण से संबंधित कोई भी संदिग्ध गतिविधि या सूचना मिले तो तुरंत सूचित करें, जिसससे सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।