Home छत्तीसगढ़ संचालनालय स्वास्थ्य के सभी कर्मियों ने विश्व एड्स दिवस पर ली जागरूकता...

संचालनालय स्वास्थ्य के सभी कर्मियों ने विश्व एड्स दिवस पर ली जागरूकता की शपथ

42
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

आयुक्त सह संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला नई ज़िम्मेदारियों के साथ संभालेंगी आयुक्त समग्र शिक्षा का प्रभार

रायपुर,

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छत्तीसगढ़ द्वारा आज विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान एचआईवी/एड्स की रोकथाम, भेदभाव समाप्त करने तथा स्वास्थ्य संबंधी जानकारी नियमित रूप से प्राप्त करने हेतु सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई।

इसी अवसर पर संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं एवं मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के रूप में उत्कृष्ट सेवाएँ प्रदान करने वाली आयुक्त सह संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। अब नवीन पदस्थापना के साथ डॉ शुक्ला आयुक्त समग्र शिक्षा के रूप मे अपनी सेवाएं देंगी.

उनके नेतृत्व में राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने, विशेषकर दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों में सुविधाओं के विस्तार हेतु किए गए प्रयासों की उपस्थित जनों ने सराहना की।

कार्यक्रम के अंत में विभाग की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया.