Home छत्तीसगढ़ संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस-4 ने 1 दिसंबर को हॉट मेटल उत्पादन में रचा...

संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस-4 ने 1 दिसंबर को हॉट मेटल उत्पादन में रचा नया कीर्तिमान

43
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

सेल–भिलाई इस्पात संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस–4 ने 01 दिसंबर, 2025 को असाधारण प्रदर्शन करते हुए अपने हॉट मेटल उत्पादन का अब तक का सर्वोच्च रिकॉर्ड बनाया। इस दिन फर्नेस ने 3,101 टन हॉट मेटल का उत्पादन दर्ज किया, जो 03 मार्च 2025 को बनाये गए 3,051 टन के अपने पूर्वतम सर्वश्रेष्ठ उत्पादन के रिकॉर्ड को पार कर गया। यह उपलब्धि ब्लास्ट फर्नेस–4 की परिचालन क्षमता, समन्वय और निरंतर सुधार की दिशा में हो रहे प्रयासों का प्रमाण है।

उत्पादन के इस ऐतिहासिक क्षण का उत्सव ब्लास्ट फर्नेस–4 एफएफसीआर में केक काटकर मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकारी कार्यपालक निदेशक (संकार्य) श्री तापस दासगुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (सेवाएं) श्री तुषार कांत, मुख्य महाप्रबंधक (ब्लास्ट फर्नेस) श्री मनोज कुमार सहित संयंत्र के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

इस उपलब्धि पर ब्लास्ट फर्नेस कलेक्टिव और संबद्ध विभागों को बधाई देते हुए कार्यकारी कार्यपालक निदेशक (संकार्य) श्री तापस दासगुप्ता ने कहा कि ब्लास्ट फर्नेस–4 के प्रदर्शन में दिखाई दे रही लगातार वृद्धि प्रशंसनीय है। उन्होंने टीमों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि उत्पादन की यह गति कायम रहे और निर्धारित लक्ष्यों से आगे बढ़ने के प्रयास निरंतर जारी रहे।