Home छत्तीसगढ़ राजहरा माइंस अस्पताल में 18वां एक दिवसीय व्यापक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

राजहरा माइंस अस्पताल में 18वां एक दिवसीय व्यापक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

27
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के राजहरा माइंस चिकित्सालय में 01 दिसम्बर 2025 को 18वां एक दिवसीय निःशुल्क व्यापक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विभाग के वरिष्ठ चिकित्सकों और विशेषज्ञों ने स्थानीय समुदाय को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं। इस पहल का उद्देश्य चिकित्सकीय परामर्श के साथ, स्थानीय समुदाय की चिकित्सा संबंधी विभिन्न आवश्यकताओं को पूरा करने हेतु विशेषज्ञों की एक विस्तृत श्रृंखला को सुनिश्चित करना है। एक दिवसीय शिविर में 625 से अधिक परामर्श प्रदान किए गए, विभिन्न नैदानिक जांच और उपचार के साथ 35 इंट्राआर्टिकुलर इंजेक्शन तथा 05 प्लास्टर लगाए गए, जिससे स्थानीय समुदाय को महत्वपूर्ण स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हुआ।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ) डॉ कौशलेन्द्र ठाकुर ने इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर हेतु संयंत्र के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ विभाग की टीम का नेतृत्व किया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों डॉ. चंदन दास (कार्डियोलॉजी), पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रमोद बिनायके (मेडिसिन), डॉ. नीना गुहा (प्रसूति एवं स्त्री रोग), डॉ. इमैनुएल मैसी (अस्थि रोग), डॉ. प्राची मेने (कान, नाक एवं गला रोग), डॉ. कौशिक किशोर (पीडियाट्रिक), डॉ. वनिता शर्मा (दंत चिकित्सा), डॉ. धीरज शर्मा (जनरल सर्जरी), डॉ. आरती जैन (नेत्र रोग), डॉ. शिखा अग्रवाल (पेन मैनेजमेंट क्लिनिक), डॉ. शशांक अग्रवाल (चर्म रोग), सुश्री सुनीता साहू (जूनियर मैनेजर), श्री जया भास्कर (फिजियोथेरेपी), डीएनबी डॉ. सारिपुत्ता (अस्थि रोग), डीएनबी डॉ. स्तव्या रे (मेडिसिन), डीएनबी डॉ. साध्वी (प्रसूति एवं स्त्री रोग), डीएनबी डॉ. सृष्टि (नेत्र रोग),  डीएनबी डॉ. कुमारगुरुबरन (कान, नाक एवं गला रोग) तथा श्री कलोल (जूनियर एमटी) सहित जवाहरलाल नेहरु चिकित्सालय एवं अनुसन्धान केंद्र, सेक्टर-9, भिलाई के सहायक अधिकारियों एवं कार्मिकों ने अपनी सेवाएं प्रदान की। इसके अतिरिक्त राजहरा मेडिकल चिकित्सालय के सीनियर कंसल्टेंट एवं प्रभारी डॉ मनोज डहरवाल तथा राजहरा माइंस अस्पताल की टीम भी उपस्थित थी, जिन्होंने शिविर के सफल आयोजन में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

मरीजों को विभिन्न बीमारियों और चिकित्सा-स्वास्थ्य समस्याओं के लिए परामर्श, नैदानिक परीक्षण और उपचार प्रदान किए गए। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने पुरे दिन स्थानीय समुदाय को आवश्यक चिकित्सकीय सेवा प्रदान करने का समग्र प्रयास किया। साथ ही स्वास्थ्य सम्बन्धी सत्र भी आयोजित किए गए, जहां मरीजों को विभिन्न निवारक उपायों और जीवन शैली अपनाने के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के राजहरा माइंस चिकित्सालय में एक दिवसीय निःशुल्क व्यापक स्वास्थ्य शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ) डॉ विनीता द्विवेदी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ) डॉ कौशलेंद्र ठाकुर एवं डॉ उदय कुमार के मार्गदर्शन में तथा राजहरा माइंस के मुख्य महाप्रबंधक श्री आर बी गहरवार, एचआर अधिकारी श्री तुषार राय चौधरी सहित राजहरा माइंस अस्पताल के कर्मचारियों के सहयोग से किया गया।