Home देश इंदौर में 50 हजार यात्री प्रभावित, 5 दिन में 125 फ्लाइट्स कैंसिल

इंदौर में 50 हजार यात्री प्रभावित, 5 दिन में 125 फ्लाइट्स कैंसिल

25
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

इंदौर.

इंडिगो संकट के चलते इंदौर एयरपोर्ट पर रविवार को भी हालात सामान्य नहीं हो सके। उड़ानें रद होने का सिलसिला जारी रहा, हालांकि संख्या घटकर 24 पर आ गई और देरी वाली उड़ानों की संख्या भी पांच रह गई। रद फ्लाइट्स की जानकारी यात्रियों को पहले ही दे दी गई, जिससे एयरपोर्ट पर अफरातफरी नहीं हुई और लोग समय रहते वैकल्पिक साधनों से गंतव्य के लिए रवाना हो गए। इंदौर से दिल्ली, गोवा, मुंबई, हैदराबाद, पुणे, बेंगलुरु की उड़ानें रद होने से यात्री सबसे ज्यादा परेशान हुए।इंडिगो प्रबंधन का कहना है कि जिन उड़ानों का संचालन संभव नहीं है, उनके रद होने की जानकारी यात्रियों को पहले ही भेजी जा रही है। वहीं संचालित होने वाली उड़ानों के समय पर फोकस किया जा रहा है। बता दें, शुक्रवार को इंदौर से उड़ान भरने वालीं 35 फ्लाइट्स को रद किया गया था। शनिवार को यह संख्या 34 थी।