Home देश गोवा के नाइट क्लब में आग, 25 की मौत

गोवा के नाइट क्लब में आग, 25 की मौत

27
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

गोवा के अरपोरा गांव में एक नाइट क्लब ‘बिर्च बाय रोमियो लेन’ में आग लगने से 25 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 6 लोग घायल हुए हैं। यह घटना देर रात करीब 1 बजे हुई, जब क्लब में ‘बॉलीवुड बैंगर नाइट’ चल रही थी और करीब 100 लोग वहां मौज-मस्ती कर रहे थे। अचानक आग लगने से क्लब में भगदड़ मच गई। दुख की बात यह है कि आग से बचने के लिए भागे कुछ टूरिस्ट और स्टाफ मेंबर नीचे किचन में फंस गए, जहां दम घुटने से उनकी मौत हो गई। मरने वालों में पर्यटक और क्लब के कर्मचारी दोनों शामिल हैं।