Home नई दिल्ली कोरोना योद्धाओं का नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने किया सम्मान...

कोरोना योद्धाओं का नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने किया सम्मान :-

497
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर,4 दिसंबर 2020

नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम विभाग मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया ने कोसल साहित्य कला मंच आरंग के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कोविड-19 के संक्रमण को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले योद्धाओं का सम्मान किया। कोरोना योद्धाओं का सम्मान करते हुए मंत्री डाॅ डहरिया ने कहा कि कोरोना जैसी खतरनाक बीमारी की रोकथाम में अपना सहयोग देना बहुत ही सराहनीय और प्रशंसनीय कार्य है। इसके लिए मैं सभी कोरोना वारियर्स को बधाई देता हूं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंत्री डाॅ डहरिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ में कोरोना के रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में पूरी रणनीति के साथ कार्य किया गया। अन्य राज्यों की तुलना में यहां कोविड से बचाव के लिए अस्थाई अस्पताल बनाए गए। जन जागरूकता फैलाई गई। मास्क अनिवार्य किया गया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों की बैठक लेकर न सिर्फ कोविड की समीक्षा की, आवश्यक निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि आरंग विकासखंड में भी कोरोना के रोकथाम के लिए बेहतर कार्य किया गया। जिसमें कौशल साहित्य कला मंच का भी सहयोग है। उन्होंने कला मंच की सराहना करते हुए कहा कि हम सभी को विपरीत समय में एक दूसरे की सेवा अवश्य करनी चाहिए। अध्यक्ष श्री विनोद गुप्ता ने मंच के गतिविधियो की जानकारी दी और मांग पत्र प्रस्तुत किया। मंत्री डॉ डहरिया ने आरंग नगर के 108 कोरोना योद्धाओं को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। जिसमे प्रमुख रूप से चंद्रशेखर चंद्राकर, खिलेश देवांगन, नरसिंह साहू,शरद गुप्ता रोशन चंद्राकर, राम कुमार गुप्ता, विनोद गुप्ता, पवन साहू, वीरेंद्र वर्मा, टुकेश्वर लोधी, अब्दुल कादिर, विनायक शर्मा, नरेंद्र बंजारा, किरण कौशिक, सौरभ शर्मा, एलडी दीवान, डॉ रॉय ,रीमा मरकाम व मीना साहू मनीष स्वर्णकार व समीर गौरी तथा सजल चंद्राकर,व लक्ष्मण पाल आदि को मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने सम्मानित किया।