Home छत्तीसगढ़ वन विभाग द्वारा समर्थन मूल्य पर वनोपज की खरीदी कार्य प्रारम्भ:-

वन विभाग द्वारा समर्थन मूल्य पर वनोपज की खरीदी कार्य प्रारम्भ:-

210
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

कोण्डागांव, 04 दिसम्बर 2020

छत्तीसगढ शासन वन विभाग द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी वृहद स्तर पर वनो से प्राप्त होने वाले वनोपज के क्रय हेतु शासन द्वारा कुल 38 प्रजाति के वनोपजों का न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। ग्रामीणों को वनोपज से उचित मूल्य मिल सके इस हेतु वन विभाग द्वारा गांव-गांव में पाम्पलेट चस्पा एवं मुनादी किया जा रहा है। वर्तमान में संबंधित वनोपजों की समर्थन मूल्य पर क्रय प्रारंभ किया गया है। जिससे विभिन्न वनोपजों के संग्रहण से ग्रामीणों को वर्तमान एवं निकट भविष्य मे लाभ मिल सकता है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना अंतर्गत लघु वनोपज का शासन द्वारा निर्धारित दर पर उपार्जन किया जाना है। जिसके तहत आंवला (बीज रहित) 52 रुपये, हर्रा 15 रुपये, बहेड़ा 17 रुपये,हर्रा कचरिया 25 रुपये, भेलवा 9 रुपये, वन तुलसी बीज 16रुपये, बहेड़ा कचरिया 20 रुपये प्रति किग्रा निर्धारित किया गया है।
इस संबंध में जिला युनियन प्रबंध संचालक एवं वनमंडलाधिकारी केशकाल धम्मशील गणवीर (भा.व.से) द्वारा क्षेत्र के ग्रामीणों से अधिक से अधिक मात्रा में वनों से प्राप्त होने वाले वनोपज का संग्रहण कर ग्राम स्तर एवं हाट बाजार के महिला स्व सहायता समूहों को ही वनोपज का विक्रय निर्धारित दर पर ही करने को कहा है।