Home छत्तीसगढ़ संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस–8 ने एक दिन में 10,025 टन हॉट मेटल...

संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस–8 ने एक दिन में 10,025 टन हॉट मेटल उत्पादन कर रचा नया कीर्तिमान

48
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस–8 (महामाया) ने दिनांक 25 दिसंबर, 2025 को एक दिन में 10,025 टन हॉट मेटल उत्पादन कर अब तक का सर्वाधिक एक-दिवसीय उत्पादन दर्ज करते हुए नया रिकॉर्ड स्थापित किया। इस उपलब्धि के साथ फर्नेस ने 10 दिसंबर 2025 के 9,606 टन के अपने पूर्व सर्वश्रेष्ठ एक-दिवसीय उत्पादन रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में ब्लास्ट फर्नेस–8 के सीसीआर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कार्यकारी कार्यपालक निदेशक (संकार्य) श्री तापस दासगुप्ता रहे।

अपने संबोधन में श्री तापस दासगुप्ता ने  कहा कि यह उत्कृष्ट उपलब्धि विभिन्न विभागों एवं अनुभागों के सामूहिक और समन्वित प्रयासों का परिणाम है, जिनमें कोक ओवन, सिंटर प्लांट, ओएचपी, आरएमडी, ऑक्सीजन प्लांट, इंस्ट्रूमेंटेशन, पीबीएस, आरसीएल, एसएमएस, टी एंड डी, आरईडी सहित अन्य सहयोगी विभाग शामिल हैं। उन्होंने सभी विभागों और कर्मियों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने समस्त ब्लास्ट फर्नेस–8 टीम को बधाई देते हुए प्रतिदिन 10,000 टन प्रति दिवस हॉट मेटल उत्पादन को निरंतर बनाए रखने एवं इस प्रदर्शन को दोहराने पर बल दिया।

इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (ब्लास्ट फर्नेस) श्री मनोज कुमार ने भी टीम को बधाई देते हुए इस सकारात्मक गति को बनाए रखने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (सेवाएं) श्री तुषार कान्त, मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (एम एंड यू) श्री बिजय कुमार बेहेरा,  मुख्य महाप्रबंधक (कोक ओवन) श्री तुलाराम बेहेरा,  मुख्य महाप्रबंधक (मैकेनिकल) श्री प्रमोद कुमार,  मुख्य महाप्रबंधक (आरईडी) श्री प्रोसेनजीत दास,  मुख्य महाप्रबंधक (पीपीसी) श्री प्रवीण राय भल्ला, मुख्य महाप्रबंधक (एसएमएस-3) श्री त्रिभुवन बैठा, मुख्य महाप्रबंधक (आरसीएल) श्री राहुल श्रीवास्तव, महाप्रबंधक प्रभारी (टी एंड डी) श्री गोपीनाथ मल्लिक, महाप्रबंधक प्रभारी (पीबीएस) श्री जाकिर शैख़, महाप्रबंधक प्रभारी (एसपी-2) श्री जगेन्द्र कुमार सहित ब्लास्ट फर्नेस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं ब्लास्ट फर्नेस–8 की टीम के सदस्य उपस्थित रहे।