Home छत्तीसगढ़ बुधवारी फुट ओव्हरब्रिज में प्रकाश व्यवस्था का लोकार्पण किया उद्योग मंत्री व...

बुधवारी फुट ओव्हरब्रिज में प्रकाश व्यवस्था का लोकार्पण किया उद्योग मंत्री व महापौर ने

37
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

सुभाष चैक एवं वृद्धाश्रम में किया ऊर्जा दक्ष इलेक्ट्रिक हीटर का शुभारंभ

रायपुर, 26 दिसम्बर 2025

उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने बुधवारी फुट ओव्हरब्रिज में निगम द्वारा की गई प्रकाश व्यवस्था कार्य का लोकार्पण किया, तो वहीं निहारिका सुभाष चैक  एवं सर्वमंगला मंदिर के समीप स्थित वृद्धाश्रम में ऊर्जादक्ष इलेक्ट्रिक हीटर का शुभारंभ भी किया। इस मौके पर मेयर इन काउंसिल सदस्य अजय गोंड़, पार्षद पंकज देवांगन, राकेश वर्मा, नरेन्द्र पाटनवार, आकाश श्रीवास्तव, वैभव शर्मा, कार्यपालन अभियंता राकेश मसीह, सहायक अभियंता विपिन मिश्रा आदि के साथ अन्य नागरिकगण उपस्थित थे।

यहाॅं उल्लेखनीय है कि नगर पालिक निगम केारबा द्वारा बुधवारी बाजार से सड़क के दूसरी ओर स्थित पार्किंग तक पहुंचने के लिए मुख्य मार्ग पर पूर्व में फुटओव्हर ब्रिज का निर्माण कराया गया था, किन्तु फुट ओव्हरब्रिज के ऊपर प्रकाश व्यवस्था का अभाव था, ब्रिज में रात्रि के समय अंधेरा रहने से ब्रिज का उपयोग न होने एवं ब्रिज के ऊपर असामाजिक तत्वों द्वारा गलत गतिविधियां करने की संभावना बनी रहती थी। निगम द्वारा उक्त ओव्हरब्रिज में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था का कार्य करते हुए कलर लाईटें स्थापित की गई हैं, गुरूवार की रात्रि को उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने उक्त प्रकाश व्यवस्था का लोकार्पण किया, उन्होने जैसे ही स्वीच आन किया, वैसे ही सम्पूर्ण फुट ओव्हरब्रिज विभिन्न रंगों के प्रकाश से जगमगा उठा।

सुभाष चैक एंव वृद्धाश्रम में इलेक्ट्रिक ताप हीटर का शुभारंभ

उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने निहारिका स्थित सुभाष चैक एवं सर्वमंगला मंदिर के समीप स्थित वृद्धाश्रम में ऊर्जादक्ष इलेक्ट्रिक हीटर का शुभारंभ किया। यहाॅं उल्लेखनीय है कि नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा एक सराहनीय पहल करते हुए इस ठिठुरन भरी ठंड से लोगों को राहत दिलाने हेतु बिजली से चलने वाले एवं ऊर्जा दक्ष इलेक्ट्रिक ताप हीटर शहर के प्रमुख चैक-चैराहों, सार्वजनिक स्थानों, वृद्धाश्रम, आश्रय स्थलों, रैनबसेरा आदि में स्थापित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में गुरूवार की रात्रि सुभाष चैक में ऊर्जा दक्ष इलेक्ट्रिक हीटर का शुभारंभ उद्योग मंत्री श्री देवांगन एवं महापौर श्रीमती राजपूत के द्वारा किया गया।

निगम का अत्यंत सराहनीय कार्य 

इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के मार्गदर्शन में नगर निगम केारबा द्वारा अत्यंत सराहनीय कदम उठाते हुए शहर के चैक-चैराहों, सार्वजनिक स्थलों, वृद्धाश्रम, आश्रय स्थलों व रैनबसेरा में इलेक्ट्रिक हीटर स्थापित किए गए हैं, इससे आवागमन करने वाले नागरिकों, जरूरतमंदों, आश्रय स्थल रैनबसेरा में ठहरने वाले लोगों एवं वृद्धाश्रम में निवास करने वाले हमारे बुजुर्गो को इस ठिठुरन भरी ठंड से राहत मिलेगी, इस जनहित के कार्य के लिए मैं महापौर श्रीमती राजपूत एवं निगम प्रशासन को बधाई देता हूॅं।

विकास के साथ जनसुविधाओं पर फोकस

इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने कहा कि उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन में हम सबके द्वारा निगम क्षेत्र के वार्ड व बस्तियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ आवश्यक जनसुविधाएं मुहैया कराए जाने पर विशेष फोकस रखते हुए कार्य किए जा रहे हैं। देवतुल्य जनताजनार्दन को सुगम व सहज रूप से आवश्यक सुविधाएं प्राप्त हों, उन्हें किसी तरह की समस्याओं का सामना अनावश्यक रूप से न करना पडे़, यह हम सबका दायित्व है, निगम इसी मूल भावना के साथ लगातार जनहित से जुड़े कार्यो को अंजाम तक पहुंचा रहा है।