Home छत्तीसगढ़ महुआ प्रसंस्करण केन्द्र में बन रहे हैं महुआ के स्वादिष्ट उत्पाद :-...

महुआ प्रसंस्करण केन्द्र में बन रहे हैं महुआ के स्वादिष्ट उत्पाद :- अब तक 4 लाख 50 हजार रूपए की बिक्री स्वास्थ्य के लिए गुणकारी है महुआ

221
0
????????????????????????????????????
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव 05 दिसम्बर 2020

शासन द्वारा आरंभ महुआ प्रसंस्करण केन्द्र है मध्य भारत की पहली महुआ उत्पादों से संबंधित यूनिट

अब तक 4 लाख 50 हजार रूपए की बिक्री
स्वास्थ्य के लिए गुणकारी है महुआ, पोषक तत्वों से भरपूर जामुन चिप्स है डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद

राजनांदगांव जिले के सघन वन जैवविधिता से परिपूर्ण एवं समृद्ध हंै, जहां लघुवनोपज प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं। अंचल में लघुवनोपज महुआ बहुतायत प्राप्त होता है, जिसे ध्यान में रखते हुए शासन द्वारा राजनांदगांव महुआ प्रसंस्करण केन्द्र  वर्ष 2019 में आरंभ किया गया है। जहां विभिन्न श्रृंखला में महुआ से बने स्वादिष्ट उत्पाद महुआ स्क्वैश (शरबत), महुआ आरटीएस (जूस), महुआ चटनी, महुआ चिक्की, महुआ लड्डू एवं सूखा महुआ उपलब्ध है। प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइडे्रट, आयरन एवं कैल्शियम से भरपूर महुआ स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। प्रोसेसिंग यूनिट में जामुन चिप्स भी बनाया जा रहा है, जो प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, आयरन,विटामिन ए एवं सी से भरपूर है और डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है।
वनमंडालाधिकारी श्री बीपी सिंह ने बताया कि राजनांदगांव का महुआ प्रसंस्करण केन्द्र मध्य भारत की पहली महुआ उत्पादों से संबंधित यूनिट है, जहां गुणवत्तायुक्त उत्पाद बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन गांवों में अच्छा महुआ होता है, उन्हें चिन्हांकित कर ग्रीन नेट लगाकर अच्छे किस्म का महुआ संग्रहित करेंगे। मानपुर,मोहला एवं बागनदी क्षेत्रों में महुआ अधिक मात्रा में होता है। केन्द्र को आधुनिक करने का प्रयास जारी है। पुरूष स्वसहायता समूह द्वारा महुआ प्रसंस्करण केन्द्र में कार्य किया जा रहा है और इन्हें प्रशिक्षण दिया गया है। उन्होंने बताया कि टेस्टिंग के लिए उत्पाद भेजा गया था और रिपोर्ट आने के बाद बड़े पैमाने पर महुआ के उत्पाद बनाने का कार्य प्रारंभ किया गया है। नवम्बर में 4 लाख 50 हजार राशि के उत्पादों की बिक्री की गई है।
रेंजर श्री एमएल बंजारे ने बताया कि यहां टीम कार्य कर रही है जिसके प्रमुख श्री दीपक सोनी है। उल्लेखनीय है कि महुआ प्रसंस्करण केन्द्र में पल्प निकालने की मशीन, महुआ को उबालने के लिए दो केटल, जूसर मशीन एवं बॉयलर मशीन है। रॉ मटेरियल स्टोर,स्टरलाईजेशन टैंक एवं लैब है। महुआ के उत्पाद मार्केट में एवं दुर्ग मार्ट संजीवनी विक्रय केन्द्र में भी उपलब्ध है।