Home छत्तीसगढ़ बाबरिया-गोलछा के नाम से चेंबर भवन हॉल का नामकरण किया जाए- राठी

बाबरिया-गोलछा के नाम से चेंबर भवन हॉल का नामकरण किया जाए- राठी

178
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

बाबरिया-गोलछा के नाम से चेंबर भवन हॉल का नामकरण किया जाए- राठी

रायपुर,आनंद राणा,5 दिसंबर 2020। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष राजकुमार राठी ने चेंबर चुनाव के चलते स्वर्गीय रमेश बावरिया एवं संतोष गोलछा के निधन को चेंबर के लिए बड़ी क्षति बताते हुए कहा कि व्यापारिक हित के कार्य के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले ऐसे योद्धा के नाम से चेंबर भवन के दोनों हॉल को एक-एक योद्धा के नाम से नामकरण करने की मांग अध्यक्ष जितेंद्र बरलोटा से की है।

श्री राठी ने कहा कि हॉल का नामकरण बावरिया एवं गोलछा के नाम से करने से हमारी आने वाली पीढ़ी भी चेंबर चुनाव के चलते अपने प्राणों की आहुति देने वाले ऐसे योद्धाओं को याद रखेगी ,साथ ही रायपुर शहर की जनता भी अनेक कार्यक्रम का आयोजन चेंबर के हॉल में करती है जिससे उन्हें भी नामकरण के चलते इन व्यापारी भाइयों के बलिदान से प्रेरणा मिलेगी।

चेंबर उपाध्यक्ष श्री राठी ने चेंबर चुनाव पूर्व निर्धारित समय सीमा अनुसार मार्च में ही कराने की मांग की है जिससे चेंबर के माध्यम से व्यापारी हित में होने वाले कार्यों में रुकावट ना आए |