Home छत्तीसगढ़ उपयोगिताएँ संगठन (डीआईसी-04) द्वारा ठेका श्रमिक सुरक्षा सम्मान एवं नियर-मिस पुरस्कार वितरण समारोह...

उपयोगिताएँ संगठन (डीआईसी-04) द्वारा ठेका श्रमिक सुरक्षा सम्मान एवं नियर-मिस पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

37
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र के उपयोगिताएँ संगठन (डीआईसी-04) द्वारा ठेका श्रमिकों में सुरक्षा जागरूकता को सुदृढ़ करने तथा सुरक्षित कार्य व्यवहार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ठेका श्रमिक सुरक्षा सम्मान एवं नियर-मिस पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन विगत दिनों में संयंत्र स्थित वेलफेयर बिल्डिंग-2 के मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (मेंटेनेंस एवं यूटिलिटीज) सभागार में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक (उपयोगिताएँ) श्री जे. पी. सिंह रहे व विशिष्ठ अतिथि के तौर पर महाप्रबंधक प्रभारी (सुरक्षा अभियांत्रिकी विभाग) श्री एस. के. अग्रवाल उपस्थित रहे।

इस अवसर पर समारोह में महाप्रबंधक (एसीडब्ल्यूई) श्री एस. के. बेहरा, महाप्रबंधक (ऑक्सीजन प्लांट-2) श्री नदीम खान सहित उपयोगिताएँ संगठन (डीआईसी-04) के सभी विभाग प्रमुख, वरिष्ठ अधिकारीगण तथा पुरस्कार विजेता श्रमिक उपस्थित रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि श्रमिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और ‘शून्य दुर्घटना’ का लक्ष्य तभी प्राप्त किया जा सकता है, जब प्रत्येक कर्मी सुरक्षा नियमों का पालन करें तथा संभावित जोखिमों की समय पर पहचान कर रिपोर्टिंग करें।

कार्यक्रम के दौरान ठेका श्रमिकों को तीन श्रेणियों में सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए गए, जिनमें “सुरक्षा सर्वोत्तम” श्रेणी के अंतर्गत 02, “सुरक्षा अनमोल” श्रेणी के अंतर्गत 02 तथा “सुरक्षा दक्ष” श्रेणी के अंतर्गत 06 श्रमिकों को सम्मानित किया गया। इन सम्मानों के माध्यम से श्रमिकों को सुरक्षा नियमों के कठोर अनुपालन, कार्यस्थल पर सतर्कता तथा सुरक्षित कार्य संस्कृति को अपनाने हेतु प्रेरित किया गया। इसके साथ ही सितंबर–अक्टूबर 2025 माह के दौरान उत्कृष्ट रिपोर्टिंग करने वाले श्रमिकों को भी नियर-मिस पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य संयंत्र में कार्यरत ठेका श्रमिकों द्वारा उत्कृष्ट सुरक्षा प्रदर्शन को मान्यता प्रदान करना, साथ ही नियर-मिस रिपोर्टिंग को बढ़ावा देकर संभावित दुर्घटनाओं को समय रहते रोकना था।

कार्यक्रम का संचालन विभागीय सुरक्षा अधिकारी एवं सहायक महाप्रबंधक (एसीडब्ल्यूई) श्री एस. पी. निगम ने किया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, अधिकारियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समारोह का समापन किया गया।