Home रायपुर नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्र.9 की विस्तृत समीक्षा बैठक- जोन...

नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्र.9 की विस्तृत समीक्षा बैठक- जोन अध्यक्ष गोपेश साहू के अध्यक्षता में संपन्न हुई

81
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 9 की एक विस्तृत समीक्षा बैठक आज जोन कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी ग्रीष्मकाल को दृष्टिगत रखते हुए जोन अंतर्गत समस्त वार्डों में संभावित पेयजल संकट से निपटने हेतु पूर्व तैयारी सुनिश्चित करना रहा।

बैठक में वार्डवार समीक्षा करते हुए सभी पार्षदगणों ने अपने-अपने वार्डों में वर्तमान जल आपूर्ति की स्थिति, बोर खनन, टैंकर व्यवस्था, पाइपलाइन से संबंधित समस्याओं तथा नागरिकों की शिकायतों की जानकारी दी।

इस पर विचार-विमर्श करते हुए गर्मी के दौरान नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए वैकल्पिक जल व्यवस्था, नियमित निगरानी एवं त्वरित समाधान की रूपरेखा तैयार की गई।

बैठक की अध्यक्षता जोन अध्यक्ष गोपेश साहू ने की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जलापूर्ति से जुड़ी समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाए तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए। साथ ही गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचाव हेतु फॉगिंग, एंटी लार्वा छिड़काव को नियमित रूप से कराने के निर्देश दिए गए।

बैठक में इसके अतिरिक्त जोन क्षेत्र में हो रही अवैध प्लाटिंग एवं अवैध निर्माण पर कड़ी कार्रवाई, वार्डों में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति, सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट की स्थिति, तालाबों एवं जल स्रोतों की नियमित सफाई जैसे महत्वपूर्ण विषयों की भी समीक्षा की गई। नागरिक सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

बैठक में प्रमुख रूप से जोन अध्यक्ष श्री गोपेश साहू, MIC सदस्य खेम सेन, पार्षदगण रेणु जयंत साहू, मोहन साहू, प्रभा मनोज विश्वकर्मा, सावित्री भारत धीवर, जोन कमिश्नर अंशुल शर्मा सहित जोन क्रमांक 9 के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

बैठक के माध्यम से यह स्पष्ट किया गया कि नगर निगम का उद्देश्य नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है तथा गर्मी के मौसम में पेयजल एवं स्वच्छता व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी