Home छत्तीसगढ़ स्कूल सफाई कर्मचारियों की प्रदेश स्तरीय बैठक 8 को…

स्कूल सफाई कर्मचारियों की प्रदेश स्तरीय बैठक 8 को…

906
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

डांडेसरा। अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी के प्रतिनिधिमंडल द्वारा 4 फरवरी बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन रायपुर में माननीय उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ शासन मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव, मंत्री केदार कश्यप व स्कूल शिक्षा सचिव से मुलाकात कर संघ की मांग के संबंध में चर्चा किया गया,

जिसमें मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री के द्वारा आगामी बजट 2026 में मांगों को पूरा करने का स्पष्ट भरोसा दिलाया गया है। अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ के प्रदेश महामंत्री डगेश्वर पटेल, जिलाध्यक्ष लोकेश साहू एवं मीडिया प्रभारी टिकेश्वर साहू ने बताया कि संघ की आगे की रूपरेखा तैयार करने और समस्त जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष को विस्तार से जानकारी प्रदान करने के लिए प्रदेश स्तरीय बैठक 8 फरवरी रविवार को 11 बजे सती बाई स्कूल कवर्धा जिला कबीरधाम में रखा गया है,

जिसमें धमतरी जिले के कुरूद, मगरलोड, धमतरी एवं नगरी ब्लाक के सभी पदाधिकारियों को उपस्थित होने की अपील किया गया है।