Home छत्तीसगढ़ 85 लाख की लागत, 4500 वर्ग फीट का विस्तार और कॉर्पोरेट स्तर...

85 लाख की लागत, 4500 वर्ग फीट का विस्तार और कॉर्पोरेट स्तर की सुविधाएं: आंगनबाड़ी की परिभाषा बदल रहे हैं विधायक मूणत

37
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर: रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में विकास केवल सड़कों और नालियों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अब मानवीय संवेदनाओं और भविष्य की पीढ़ी को गढ़ने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। क्षेत्रीय विधायक और विकासोन्मुखी राजनीति के पर्याय राजेश मूणत की विशेष पहल पर शहीद भगत सिंह वार्ड के टाटीबंध क्षेत्र में प्रदेश का पहला सर्वसुविधायुक्त ‘महतारी सदन सह आंगनबाड़ी’ का निर्माण पूर्ण हो चुका है। लगभग 85 लाख रुपये की भारी-भरकम लागत से तैयार यह केंद्र छत्तीसगढ़ की आंगनबाड़ी व्यवस्था के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होने जा रहा है।

शिक्षा, स्वास्थ्य और संस्कार का संगम: महतारी सदन

4500 स्क्वायर फुट में फैली इस अत्याधुनिक इमारत को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यहाँ आने वाली माताओं और बच्चों को घर जैसा सुरक्षित और सुखद वातावरण मिल सके।

बहुउद्देशीय अधोसंरचना: इस भव्य भवन में पृथक प्ले एरिया, अत्याधुनिक डाइनिंग एरिया, एक हाइजीनिक किचन, व्यवस्थित स्टोर रूम, डिजिटल लर्निंग के अनुकूल क्लास रूम और प्रशासनिक कार्यों के लिए ऑफिस रूम बनाया गया है।

दिव्यांग अनुकूल डिजाइन: संवेदनशीलता का परिचय देते हुए विधायक श्री मूणत ने यहाँ महिला, पुरुष के साथ-साथ विशेष रूप से दिव्यांगजनों के लिए सर्वसुविधायुक्त वाशरूम का निर्माण कराया है।

सज्जा और सुरक्षा: भवन की सुंदरता को बढ़ाने के लिए सामने के विशाल क्षेत्र में आकर्षक पेवर ब्लॉक लगाए गए हैं और सुरक्षा के दृष्टिकोण से एक मजबूत पृथक बाउंड्रीवाल का निर्माण किया गया है।

नन्हे कदम, ऊँची उड़ान: खेल-कूद की विश्वस्तरीय व्यवस्था

विधायक राजेश मूणत का मानना है कि गरीब और मध्यम वर्ग के बच्चों का बचपन सुविधाओं के अभाव में नहीं दबना चाहिए। इसी विजन के साथ टाटीबंध के इस केंद्र में फिसल पट्टी, झूला, कैरम, सांप-सीढ़ी, शतरंज, बास्केटबॉल, पिट-बॉल और स्विंग (झूला) जैसी तमाम व्यवस्थाएं की गई हैं। यह आंगनबाड़ी अब सिर्फ एक पोषण केंद्र नहीं, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास का एक ‘ग्रोथ सेंटर’ बनेगा।

विधायक राजेश मूणत का वक्तव्य

“मेरा संकल्प रायपुर पश्चिम को विकास के मामले में आत्मनिर्भर और देश के सर्वश्रेष्ठ विधानसभा क्षेत्रों में शुमार करना है। ‘महतारी सदन’ मेरी उस परिकल्पना का हिस्सा है जहाँ हमारी मातृशक्ति को सम्मान मिले और नौनिहालों को वही वातावरण मिले जो किसी संभ्रांत निजी प्ले-स्कूल में मिलता है। जब एक बच्चा खेल-खेल में शिक्षा और उत्तम पोषण प्राप्त करेगा, तभी रायपुर और छत्तीसगढ़ का भविष्य उज्ज्वल होगा। मैं चाहता हूँ कि सरकारी व्यवस्थाओं पर जनता का भरोसा इतना मजबूत हो कि लोग गर्व से कहें कि यह हमारा ‘महतारी सदन’ है।”

चार नए केंद्रों की श्रृंखला और डीडी नगर में विकास का नया शंखनाद

रायपुर पश्चिम में ऐसे चार अत्याधुनिक आंगनबाड़ी केंद्र आकार ले रहे हैं, जो आगामी कुछ ही दिनों में लोकार्पण के लिए तैयार हो जाएंगे। विकास की इस निरंतरता को बरकरार रखते हुए विधायक श्री राजेश मूणत कल प्रातः 10:00 बजे डीडी नगर में 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नवीन उद्यान का भूमि पूजन करेंगे। यह उद्यान क्षेत्र के बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों के लिए ऑक्सीजन हब और मनोरंजन का केंद्र बनेगा।

विकास की ‘मास्टर प्लानिंग’: कार्यकर्ताओं का साथ, जनता का विकास

विधायक राजेश मूणत की सक्रियता का रहस्य उनकी सांगठनिक क्षमता और दूरदर्शी सोच में छिपा है। वे हर महीने अपने निवास कार्यालय में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और अनुभवी लोगो के साथ घंटों बैठकर क्षेत्र की समस्याओं और विकास की संभावनाओं पर मंथन करते हैं। इस ‘कार्ययोजना’ (Action Plan) के कारण ही बजट का सही आवंटन और कार्यों का समय पर क्रियान्वयन संभव हो पाता है। उनकी इसी सजगता के कारण आज रायपुर पश्चिम की जनता अपने विधायक की कार्यशैली पर अटूट विश्वास व्यक्त कर रही है।