Home छत्तीसगढ़  छ.ग अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक कबीरधाम...

 छ.ग अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक कबीरधाम जिले में संपन्न हुआ…

525
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

छत्तीसगढ़ अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक आज दिनांक 8 फरवरी 2026 को कबीरधाम जिले के सत्ती वार्ड स्कूल मिनीमाता चौक में आयोजित किया गया जिसमें सरगुजा संभाग ,बस्तर संभाग से लेकर प्रदेश के 25 जिलों का जिला अध्यक्ष एवं प्रतिनिधिमंडल शामिल हुए प्रदेश बैठक की शुरुआत उपस्थित जिला अध्यक्ष द्वारा मां सरस्वती ,छत्तीसगढ़ महतारी की चित्र पर माल्यार्पण पूजा कर किया गया ।

तत्पश्चात सभी जिला अध्यक्षों ने अपना विचार प्रकट किया बलराम राजपूत ,विद्यानंद ,लोकेश साहू ,जहर साय ,राम नारायण राजवाड़े ,हजारी, कन्हैया दास, पीतांबर, गणेश कमरों, विष्णु दास, राजेन्द्र मंडावी तथा उपस्थित सभी जिला अध्यक्षों ने 4 फरवरी को मुख्यमंत्री शिक्षा मंत्री तथा सचिव स्तर की बैठक चर्चा की जानकारी पर चर्चा किया गया सभी ने और अपना-अपना विचार भी प्रकट किया कार्यक्रम के मध्य में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा  के प्रतिनिधि के रूप में नगर पालिका परिषद कवर्धा के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चंद्रवंशी उपस्थित हुए उन्होंने अपना उद्बोधन प्रदान किया तथा शासन की बातों को रखा ।

 

अंत में सभी के साथ सामूहिक चर्चा कर आगे की योजनाओं पर सभी के सहमति से निष्कर्ष निकाला गया ।उपस्थित प्रदेश के समस्त संभाग से आए हुए जिला अध्यक्षों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा कवर्धा जिला के मनोज मानिकपुरी, चारों ब्लॉक के समर्पित, निष्ठावान कर्मचारी साथी जिन्होंने तन मन से कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया उनको हृदय से धन्यवाद दिया गया