Home रायपुर रायपुर (ग्रामीण) ब्रेकिंग:–थाना धरसींवा क्षेत्रांतर्गत सिलतरा फेस-02 स्थित अजय साहू के होटल...

रायपुर (ग्रामीण) ब्रेकिंग:–थाना धरसींवा क्षेत्रांतर्गत सिलतरा फेस-02 स्थित अजय साहू के होटल में क्षणिक विवाद को लेकर हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी 02 होटलकर्मी गिरफ्तार

21
0
Oplus_16908288
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

दिनांक 11.02.2026

क्षणिक विवाद बना हत्या का कारण

दिनांक 09.02.2026 को थाना धरसींवा क्षेत्र के सिलतरा फेस-02 स्थित अजय साहू के होटल में शिव प्रसाद धुर्वे पिता पटवारी धुर्वे उम्र 35 वर्ष, निवासी थाडपथर पोस्ट खेतगांव पुष्पराजगढ़ जिला अनुपपुर (मध्यप्रदेश) नशे की हालत में अपने दोस्तों के साथ खाना खाने गया था। उस समय होटल कर्मचारी पवन सेन एवं सागर साहू भी वहां मौजूद थे एवं सागर साहू खाना खाते हुए थाली में खाना को छोड़कर होटल के किचन में गया था l इसी दौरान शिव प्रसाद धुर्वे सागर साहू के थाली के खाना को कुत्ता को खिला रहा था, जिस पर सागर साहू द्वारा मेरे थाली के खाना को कुत्ते को क्यों खिला रहे हो कहने पर शिव प्रसाद धुर्वे नशे में खाना को खिलाएंगे क्या कर लोगे कहा, इसी बात पर विवाद हो गया जिस पर पवन सेन एवं सागर साहू ने शिव प्रसाद धुर्वे के साथ मारपीट की। इसके बाद शिव प्रसाद धुर्वे अपने साथियों के साथ होटल से चला गया। कुछ देर बाद शिव प्रसाद धुर्वे अपने अन्य साथियों के साथ पुनः होटल पहुंचकर विवाद करने लगा जिस पर होटल कर्मचारी पवन सेन एवं सागर साहू शिव प्रसाद धुर्वे को होटल से घसीटते हुए निकालकर चाकू से उसके सीने में वार कर उसे घायल कर दिये। शिव प्रसाद धुर्वे को उसके साथियों द्वारा उपचार हेतु अस्पताल ले जाने पर डॉ. द्वारा शिव प्रसाद धुर्वे को चेक करने पर मृत घोषित किया गया, कि आरोपियों के विरूद्ध थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 91/26 धारा 103, 351(2), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व पुलिस चौकी सिलतरा व एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध मंे विस्तृत पूछताछ कर प्रकरण के आरोपी पवन कुमार श्रीवास एवं सागर साहू की पतासाजी कर दोनों को हिरासत में लेकर कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रहीं है।  

आरोपी का नाम

01. पवन कुमार श्रीवास पिता जयमोहन श्रीवास उम्र 35 साल निवासी चिल्हाडी पचपेढ़ी जिला बिलासपुर।

02. सागर साहू पिता कन्हैया साहू उम्र 24 साल निवासी ग्राम चरोदा थाना धरसींवा रायपुर।