Home रायपुर पार्थिवी, केपीएस, शिवम स्कूल आदि बड़े बकायादारो को बकाया संपत्तिकर अदा करने...

पार्थिवी, केपीएस, शिवम स्कूल आदि बड़े बकायादारो को बकाया संपत्तिकर अदा करने हिदायत दी गई अन्यथा नगर निगम सील बंदी कार्यवाही करेगा

62
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

रायपुर- नगर पालिक निगम रायपुर के राजस्व विभाग द्वारा आयुक्त विश्वदीप के आदेशानुसार एवं अपर आयुक्त राजस्व कृष्णा खटीक, उपायुक्त राजस्व जागृति साहू जोन 8 जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 8 सहायक राजस्व अधिकारी महादेव रक्सेल के मार्ग निर्देशन में नगर निगम जोन 8 क्षेत्र अंतर्गत कबीर नगर स्थित अविनाश आशियाना 750 फ्लैट अपार्टमेंट द्वारा बिल डिमांड अतिम नोटिस जारी करने के बाद भी 995006 रू बकाया संपत्ति कर अदा नहीं किये जाने पर नल विच्छेद करने की कार्यवाही की गई है।

नगर निगम जोन 8 राजस्व विभाग की टीम ने आज जोन 8 जोन कमिश्नर के निर्देश एवं सहायक राजस्व अधिकारी के मार्ग निर्देशन और सहायक राजस्व निरीक्षक नरेन्द्र ठाकुर की उपस्थिति में जोन 8 क्षेत्र अंतर्गत पार्थिवी प्राविन्स सरोना, कृष्णा पब्लिक स्कूल केपीएस, शिवम स्कूल जैसे जोन 8 क्षेत्र के नगर निगम जोन 8 राजस्व विभाग के बड़े बकायादारो के फर्मों में जाकर उन्हें नगर निगम रायपुर का बकाया संपत्तिकर अदा करने की हिदायत दी। अन्यथा की स्थिति में नियमानुसार सीलबदी करने की चेतावनी बडे बकायेदारो को दी गई है।