Home रायपुर लगभग 25 ठेलो की जप्ती की गई, कब्जाधारी दुकानदारो पर 10000 रू....

लगभग 25 ठेलो की जप्ती की गई, कब्जाधारी दुकानदारो पर 10000 रू. का ई चालान किया गया

33
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

रायपुर- आज रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला और रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप और यातायात एसपी अजय कुमार के निर्देशानुसार एएसपी यातायात विवेक शुक्ला, नगर निगम अपर आयुक्त नगर निवेश पंकज के. शर्मा, नगर निवेशक आभाष मिश्रा, कार्यपालन अभियंता नगर निवेश आशुतोष सिंह, नगर निगम जोन 6 जोन कमिश्नर हितेन्द्र यादव, जोन 10 जोन कमिश्नर विवेकानंद दुबे सहित सम्बंधित यातायात पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश विभाग उड़न दस्ता, नगर निगम जोन 6 एवं 10 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा राजधानी शहर नगर निगम रायपुर क्षेत्र अंतर्गत जोन 6, 10 क्षेत्र अंतर्गत संतोषी नगर मुख्य मार्ग, कौशल्या विहार मार्ग, बोरियाखुर्द मार्ग में टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत बाजार क्षेत्र में विभिन्न प्रमुख मार्गो को अतिक्रमण से मुक्त करने व्यापक अभियान के अंतर्गत जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से सुगम और सुव्यवस्थित यातायात देने सभी दुकानदारों को पुनः एक बार समझाइश दी गयी कि वे सड़क पर कब्जा ना करें, अन्यथा की स्थिति में सड़क पर रखे उनके सामानों की यातायात जाम की समस्या दूर करने जनहित में सख्तीपूर्वक जब्ती कर ली जाएगी, इस स्थिति के निर्मित होने पर सम्बंधित कब्जाधारी दुकानदार स्वतः जिम्मेदार रहेंगे ।

आज चलाये गए जनहितकारी टीम प्रहरी अभियान के अंतर्गत जोन 6 और 10 क्षेत्र में लगभग 25 ठेलो को मार्ग कब्जामुक्त करने जप्त कर लिया गया।

वहीं टीम प्रहरी अभियान के अंतर्गत आज नगर निगम रायपुर क्षेत्र अंतर्गत संतोषी नगर मुख्य मार्ग, कौशल्या विहार बोरियाखुर्द मार्ग में नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उड़न दस्ता की टीम और जोन 6 व 10 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा साथ मिलकर सड़क के कब्जाधारी दुकानदारों से सड़क पर कब्जा करने पर कुल लगभग कुल 10000 रूपये का ई चालान करने की नियमानुसार कड़ी कार्यवाही उन्हें भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देते हुए किया गया।

टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत लगातार चलाये जा रहे अतिक्रमणरोधी अभियान से राजधानी शहर रायपुर के बाजार क्षेत्र में विभिन्न प्रमुख मार्गो का यातायात सुगम और सुव्यवस्थित हो गया है और इससे आमजनों को यातायात जाम की समस्या से मुक्ति सहित लगातार त्वरित राहत प्राप्त हो रही है।