Home छत्तीसगढ़ हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ न करे राज्य सरकार-मनीष पाण्डेय

हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ न करे राज्य सरकार-मनीष पाण्डेय

303
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

भिलॎई–श्रीराम जन्मोत्सव समिति के युवा जिलाध्यक्ष एवं यंगिस्तान के संयोजक मनीष पाण्डेय ने आज बालोद जिले के डौण्डी लोहारा स्थित पाटेश्वर धाम स्थित बाबा बालकदास जी के स्थान को खालीकरने के आदेश के विरोध में मंजू दुबे, निगम सभापति श्याम सुंदर राव, रमेश माने सहित अपने तमाम समर्थकों के साथ मोटर सायकल एवं पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर दुर्ग सर्वेश्वर भूरे को ज्ञापन सौंपा। मनीष पाण्डेय ने बताया कि बाबा बालकदास जी के पाटेश्वर धाम को खाली करने का छग सरकार ने जो नोटिस दिया है, वह उसे वापस ले। पाटेश्वर धाम छग में हिन्दुओं के आस्था का केन्द्र है। इसे हटाने लिए जो नोटिस दिया गया है वह उचित नही है। श्रीराम जन्मोत्सव समिति दुर्ग-भिलाई इसका पुरजोर विरोध करेगी। सरकार यदि नही मानी तो श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा उग्र आंदोलन किया जायेगा।