Home रायपुर कलेक्टर, सहित अधिकारियों की टीम टिकरापारा क्षेत्र के सड़कों पर पैदल घूमें…

कलेक्टर, सहित अधिकारियों की टीम टिकरापारा क्षेत्र के सड़कों पर पैदल घूमें…

38
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

दुकानदारों को दुकान के बाहर सामान ना रखने की दी हिदायत

रायपुर, 21 फरवरी 2026। कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त और ट्रैफिक डीसीपी टिकरापारा एवं संतोषी नगर क्षेत्र के सड़कों पर पैदल निकले।

उन्होंने दुकानदारों को सड़कों के बाहर रखें सामानों को अंदर रखने कहा। साथ ही बार-बार ऐसी स्थिति पाए जाने पर जुर्माना लिए जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ सिंह ने कहा कि यह आपका मोहल्ला है, आपकी सड़कें है, जिसमें जितनी व्यवस्थित रखेंगे उतनी आप को और आमजनों को आवागमन में सुविधा होगी।

इस अवसर पर निगम आयुक्त  विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, ट्रैफिक डीसीपी विकास कुमार एवं एसडीएम नंदकुमार चौबे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।