Home रायपुर डॉ.शुभा मिश्रा एवं गजेंद्र कुमार साहू सरस्वती साहित्य नव लेखक सम्मान से...

डॉ.शुभा मिश्रा एवं गजेंद्र कुमार साहू सरस्वती साहित्य नव लेखक सम्मान से सम्मानित

90
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

विमतारा सभागार रायपुर में सरस्वती बुक्स व श्रीसाईनाथ फाउंडेशन के द्वारा आयोजित सरस्वती साहित्य सम्मान समारोह में डॉ. शुभा मिश्रा और गजेंद्र कुमार साहू को सरस्वती साहित्य नव लेखक सम्मान से सम्मानित किया गया।

डॉ. शुभा मिश्रा दूरदर्शन में एंकर, दावड़ा यूनिवर्सिटी में हेड ऑफ डिपार्टमेंट (हिंदी) एवं युवा उद्यमी हैं जो शुभा कलाकृति के नाम से जुट और छत्तीसगढ़ी ज्वलेलरी बनाने-सिखाने का व्यवसाय करती है। वहीं गजेंद्र कुमार साहू की अब तक चार किताबें प्रकाशित हो चुकी है और तीन किताबें प्रकाशाधीन है। वे “ईशा एक नई उम्मीद वेलफ़ेयर फाउंडेशन” के संस्थापक एवं अध्यक्ष भी हैं। 

कार्यक्रम में साहित्यकार रुद्रनारायण पाणिग्रही को चतुर्थ सरस्वती साहित्य सम्मान प्रदान किया गया। नेताजी आनंद सिंघानिया की स्मृति में विगत सात वर्षों से विभिन्न साहित्यिक सम्मान प्रदान किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में इस वर्ष सातवां साहित्य रत्न सम्मान युवा गीतकार भरत द्विवेदी को व प्रथम पत्रकारिता रत्न सम्मान पत्रकार तृप्ति सोनी को प्रदान किया।

मोहम्मद अजीम खान स्मृति प्रथम उर्दू साहित्य रत्न सम्मान शायर इरफानुद्दीन इरफान ने अर्जित किया।

छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा, राजभाषा आयोग के अध्यक्ष प्रभात मिश्रा, साहित्यकार नर्मदा नरम व उर्दू अकादमी की पूर्व उपाध्यक्ष नजमा अजीम खान ने सम्मानित होने वाली विभूतियों को अंगवस्त्र, सम्मान पत्र, सम्मान चिन्ह व नगद धनराशि प्रदान किया।

उभरते साहित्यकारों मिनेश साहू, भावेश देशमुख, ज्ञानेश साहू, जीवन जायसवाल, अनीस अरमान, मुकेश सिंघानिया, ईश्वर साहू बंधी, मुकेश सिंघानिया, गौरव राठौर, सूरज प्रकाश डडसेना, डोंगरगांव के पत्रकार घनश्याम साव व निधि तिवारी नीति को सरस्वती नव लेखक सम्मान दिया गया।