Home रायपुर महापौर मीनल चौबे ने बल्लेबाजी कर रायपुर नगर निगम मेयर कप क्रिकेट...

महापौर मीनल चौबे ने बल्लेबाजी कर रायपुर नगर निगम मेयर कप क्रिकेट स्पर्धा का किया शुभारम्भ

55
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर – आज संध्या महापौर मीनल चौबे ने रायपुर नगर निगम मेयर कप क्रिकेट स्पर्धा का विधिवत शुभारम्भ बल्लेबाजी करते हुए कर दिया. रायपुर नगर निगम मेयर कप क्रिकेट स्पर्धा नगर निगम के नेताजी सुभाषचन्द्र बोस स्टेडियम में रायपुर नगर निगम खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में आयोजित की जा रही है.

इस अवसर पर नगर निगम के नेता प्रतिपक् आकाश तिवारी और आयुक्त विश्वदीप ने भी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया.उद्धाटन के दौरान नगर निगम आयुक्त विश्वदीप, खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग के अध्यक्ष नंदकिशोर साहू, वित्त विभाग अध्यक्ष महेन्द्र खोडियार, नगरीय नियोजन एवं भवन अनुज्ञा विभाग के अध्यक्ष श्री मनोज वर्मा, संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, राजस्व विभाग अध्यक्ष अवतार भारती बागल, जल कार्य विभाग अध्यक्ष संतोष सीमा साहू, पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग के अध्यक्ष भोलाराम साहू, लोक कर्म विभाग अध्यक्ष दीपक जायसवाल, जोन 4 अध्यक्ष मुरली शर्मा, जोन 5 जोन अध्यक्ष अम्बर अग्रवाल, जोन 7 जोन अध्यक्ष श्वेता विश्वकर्मा, जोन 10 जोन अध्यक्ष सचिन बी. मेघानी,पार्षद सर्वश्री आनंद अग्रवाल, राजेश गुप्ता, प्रमोद कुमार साहू, कैलाश बेहरा, राजेश देवांगन, अजय साहू, कृष्णा सोनकर, वार्ड पार्षद प्रतिनिधिगण , नगर निगम अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय, अधीक्षण अभियंता  राजेश राठौर, जोन 4 जोन कमिश्नर अरुण ध्रुव, कार्यपालन अभियंता गजाराम कँवर सहित नगर निगम रायपुर के अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण, क्रिकेटप्रेमी आमजनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही.

नगर निगम मेयर कप क्रिकेट स्पर्धा में प्रत्येक टीम में 2 महिला खिलाड़ी और 2 प्लेसमेंट खिलाड़ी खेलेंगे. क्रिकेट खेलने वाले नियमित अधिकारी और कर्मचारी सहित वार्ड पार्षद जनप्रतिनिधि टीम में सम्मिलित होंगे. यह नियमावली मेयर कप क्रिकेट स्पर्धा के प्रत्येक मैच में लागू रहेगी.

पहला उद्घाटन मैच नगर निगम जोन 7 और जोन 10 की टीमों के मध्य खेला गया. पहले मैच में जोन 10 की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 139 रन बनाये, इसमें जोन 10 के लिए नकुल ने शानदार शतक लगाया. पहला मैच जोन 7 ने जोन 10 की टीम को हराकर जीता.जोन 7 के खिलाडी गोपाल ने 22 गेंदों पर 68 रन बनाये. वे पहले मैच में मैन ऑफ द मैच रहे.

नगर निगम मेयर कप क्रिकेट स्पर्धा में 25 फरवरी को जोन 3 और जोन 2 और जोन 6 और जोन 9 की टीमों के मध्य दो मैच खेले जायेंगे. यह मैच संध्या 6 बजे और रात्रि 8 बजे से खेले जायेंगे. स्पर्धा में प्रत्येक मैच 10 सीमित ओवरों का होगा.स्पर्धा में 26 और 27 फरवरी को दो – दो कवार्टर फाइनल मैच और 28 फरवरी को दो सेमीफाइनल मैच खेले जायेंगे. स्पर्धा का ग्रेंड फिनाले 1 मार्च को खेला जायेगा. सभी मैच संध्या 6 बजे से खेले जायेंगे.