Home रायपुर लोक निर्माण विभाग के 6250 दैनिक मासिक श्रमिको को वर्ष भर श्रम...

लोक निर्माण विभाग के 6250 दैनिक मासिक श्रमिको को वर्ष भर श्रम सम्मान राशि भुगतान तथा 24 करोड़ राशि पुनः EPF हेतु बजट में प्रदान करने पर ओपी चौधरी जी का आभार : सोमनाथ साहू

791
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

●लोक निर्माण विभाग में कार्यरत लगभग 6437 श्रमिको में से हर माह 6250 श्रमिको को बिना बाधा के श्रम सम्मान राशि मिल सके इस हेतु 18 हेड में वित्त विभाग ने वर्ष भर का बजट इस वित्तीय वर्ष में प्रावधान कर दिया है साथ ही 018 हेड में 24 करोड़ की राशि श्रमिको के ईपीएफ़ के लिए प्रदान किया गया है इस हेतु सवेंदनशील वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार सामूहिक रूप से व्यक्त सोमनाथ साहू प्रान्त प्रमुख लोनिवि एवं साथियो द्वारा किया गया है।

 साहू ने आगे बताया कि उनके संगठन द्वारा उच्च न्यायालय बिलापसुर में 240 दिन के स्थाईकरण का कोर्ट केस लगाने हेतु श्रमिक साथी बड़ी संख्या में जुट रहे है, आगामी अप्रैल 2026 से देश भर में नए 4 श्रम सहिता के लागू होने के पश्चात पुराने औद्योगिक अधिनियम समाप्त हो जाएगे।

ज्ञात हो कि 6437 में से मात्र 1635 श्रमिको का ईपीएफ़ कटौती होने व 2017 के पश्चात रखें (4802 श्रमिको ) कार्यरत श्रमिकों के ईपीएफ़ कटौती पर ईएनसी के अघोषित रोक के लिए भी दैनिक कल्याण संघ अपना संघर्ष जारी रखा है, वर्ष 2015 से 2021 तक के ईपीएफ़ राशि को पात्र श्रमिको के ईपीएफ़ खाते में प्रदान करवाने के लिए उनके संगठन द्वारा निरंतर प्रयास से ही 4 डिवीजनों में राशि प्रदान हो चुकी है शेष 56 में भी जल्द से जल्द प्रदान हो जाएगी।

 

विज्ञापन