Home रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने निर्माणाधीन तहसील कार्यालय और वर्किंग वीमेन हॉस्टल...

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने निर्माणाधीन तहसील कार्यालय और वर्किंग वीमेन हॉस्टल का किया निरीक्षण, गुणवत्ता एवं समय-सीमा पर दिया जोर

102
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर, 26 फरवरी 2026। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज रायपुर में निर्माणाधीन नए तहसील कार्यालय एवं सिद्धार्थ चौक स्थित वर्किंग वीमेन हॉस्टल का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।

कलेक्टर ने नए तहसील कार्यालय के निर्माण स्थल पर उपयोग में लाई जा रही निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने साइट अधिकारी को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य स्वीकृत नक्शे के अनुरूप एवं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। साथ ही उन्होंने कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी।

इसके पश्चात कलेक्टर ने सिद्धार्थ चौक में निर्माणाधीन 250 सीटर वर्किंग वीमेन हॉस्टल का निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि इस हॉस्टल का निर्माण नगर निगम रायपुर द्वारा कराया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बेस स्ट्रक्चर, सरियों के माप, कंक्रीट मिक्सिंग की प्रक्रिया सहित अन्य तकनीकी पहलुओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री के उपयोग तथा निर्धारित मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि दोनों परियोजनाएं जनसुविधा से जुड़ी महत्वपूर्ण अधोसंरचनात्मक परियोजनाएं हैं, अतः गुणवत्ता और समयबद्धता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त  विश्वदीप एवं जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन उपस्थित रहे।