Home छत्तीसगढ़ बचे निगम मंडलों में कुर्सी पाने चढावा के लिए कई कांग्रेसी ढूढ...

बचे निगम मंडलों में कुर्सी पाने चढावा के लिए कई कांग्रेसी ढूढ रहे हैं फायनेंसर :-

282
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

बचे निगम मंडलों में कुर्सी पाने चढावा के लिए कई कांग्रेसी ढूढ रहे हैं फायनेंसर करोड़ में होने के कारण चढावा देने में हो रही है परेशानी भिलाई। प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद कुछ निगम मंडलों में अध्यक्ष सहित खाली पदों पर नियुक्ति हो गई है लेकिन अधिकांतर निगम मंडलों में नियुक्ति अभी बाकी है। जिसकी कुर्सी हथियाने के लिए दुर्ग भिलाई के कई कांग्रेसी एड़ी चोटी का जोर लगाये हुए है। इसके लिए नगर के एक कांग्रेस के प्रसिद्ध अल्पसंख्यक नेता सहित कई कांग्रेसी मलाईदार विभाग की कुर्सी पाने के लिए फायनेंसर ढूंढ रहे हैं। सूत्रों से जानकारी मिली है कि इस अल्पसंख्य नेता ने एक मलाईदार आयोग के अध्यक्ष (राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त) कुर्सी पाने के लिए यहां से लेकर दिल्ली तक दौड़ लगा रहे है, इसके लिए सीए सहित कई रसूखदार लोग जो इसके लिए पैसा लगा सकते हैं उनसे भी कांग्रेस के इस अल्पसंख्यक नेता संपर्क साध रहे हैं। जानकारी मिली है उपर चढावा देने की बात भी हो गई लेकन उपर से चढावा की डिमांड थोड़ी अधिक हो रही है जो करोड़ में है। लाखो में यदि होता तो यह कांग्रेसी खूद ही सक्षम है उतना देने के लिए, लेकिन बेचारा करोड़ों की बात सुनकर   थोड़ा परेशान हो गया है, और अभी फायनेंसर ढूढ रहा है,उनको एक शुभचिंतक ने सलाह दी है क आप जिस विभाग की कुर्सी चाह रहे हो वह मंहगी पड़ रही है क्यों सरकार का आधा कार्यकाल तो निकल चुका है बचे हुए कार्यकाल मे ंआखिरकार तुम कितना मलाई मार पाओगे।