Home मनोरंजन कतिया समाज महिला मंडल द्वारा होली मिलन समारोह एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस...

कतिया समाज महिला मंडल द्वारा होली मिलन समारोह एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का उत्साहपूर्वक आयोजन

214
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

रायपुर। कतिया समाज महिला मंडल रायपुर द्वारा होली मिलन समारोह एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन कुशालपुर स्थित राम जानकी भवन में हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने फूलों की होली खेलकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे, प्रेम एवं सौहार्द का संदेश दिया।

इस अवसर पर कार्यक्रम का माहौल रंग, उमंग और उल्लास से सराबोर रहा। महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल एवं पुष्प अर्पित कर होली की बधाई दी तथा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व पर भी विचार साझा किए। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज की महिलाओं को एक मंच पर लाकर उनके सम्मान, सशक्तिकरण और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम में कतिया समाज रायपुर महिला मंडल की अध्यक्ष बिंदिया शिव, कोषाध्यक्ष रितु गढ़ेवाल, सचिव निकिता गढ़ेवाल सहित पुष्पा गढ़ेवाल, लता गढ़ेवाल, सोनी, आशा गढ़ेवाल, रजनी गढ़ेवाल, दिव्या नाग, मोनिका नाग समेत समाज की कई महिलाएं एवं पदाधिकारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया और समाज में एकता, सहयोग और महिला सशक्तिकरण के संदेश को आगे बढ़ाया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने एक-दूसरे को होली और महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए समाज की उन्नति और प्रगति की कामना की।