रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त विश्वदीप के आदेशानुसार और नगर निगम जोन 6 जोन कमिश्नर हितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 6 क्षेत्र अंतर्गत भाठागांव में भर्रीखार में लगभग 1 एकड़ निजी भूमि क्षेत्र में
अज्ञात व्यक्तियों द्वारा की जा रही अवैध प्लाटिंग पर स्थल पर पहुंचकर कार्यपालन अभियंता दिनेश सिन्हा, सहायक अभियंता आशीष श्रीवास्तव, उपअभियंता सागर ठाकुर एवं अन्य अधिकारियो और कर्मचारियों की उपस्थिति में वहाँ निर्मित अवैध मुरूम रोड को जेसीबी मशीन की सहायता से काटकर और वहाँ का आवागमन अवरुद्ध करते हुए तत्काल सम्बंधित स्थल पर कारगर रोक लगायी गयी.







