Home रायपुर रायपुर नगर निगम जोन 1 क्षेत्र में सीलबंदी कार्यवाही के दौरान सम्बंधित...

रायपुर नगर निगम जोन 1 क्षेत्र में सीलबंदी कार्यवाही के दौरान सम्बंधित 3 बड़े बकायादारों ने तत्काल 921004 रू. की बकाया राशि

26
0

रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप के आदेशानुसार और उपायुक्त राजस्व श्रीमती जागृति साहू एवं नगर निगम जोन 1 जोन कमिश्नर  अंशुल शर्मा सीनियर के निर्देशानुसार रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 1 के राजस्व विभाग द्वारा बड़े बकायदारों पर कार्यवाही करते हुए आज सीलबंदी की कार्यवाही की गयी.

सीलबंद कार्यवाही के दौरान स्थल पर ही सम्बंधित 3 बड़े बकायादारों द्वारा तत्काल 921004/- के बकाये की राशि का भुगतान कर दिया गया

बकायादार क्रमशः ओशो भवन ट्रस्ट गुढ़ियारी द्वारा 519149/, सुनील कुमार शर्मा द्वारा 246338/- एवं वालजी भाई कांतिलाल द्वारा 155517/- का भुगतान सीलबंद की कार्यवाही के दौरान तत्काल स्थल पर कर दिया गया

नगर निगम जोन क्रमांक 1 राजस्व विभाग की आज की सीलबंदी कार्यवाही में नगर निगम जोन 1 जोन कमिश्नर अंशुल शर्मा सीनियर के मार्गनिर्देशन में कार्यपालन अभियंता द्रोनी कुमार पैकरा, सहायक राजस्व अधिकारी मनीष मरकाम, राजस्व निरीक्षक आशीष शर्मा, संतोष साहू की स्थल पर उपस्थिति रही.