Home रायपुर नगर निगम में 30 मार्च को प्रातः 11 बजे सामान्य सभा की...

नगर निगम में 30 मार्च को प्रातः 11 बजे सामान्य सभा की बैठक निर्धारित 17 एजेंडों पर होगी,महापौर प्रस्तुत करेंगी बजट

41
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे ने नगर निगम महापौर कक्ष में नगर निगम में सत्ता पक्ष भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों की बैठक लेकर नगर निगम सचिवालय द्वारा नगर निगम सामान्य सभा की दिनांक 30 मार्च सोमवार को प्रातः 11 बजे बुलाई गयी बैठक की तैयारी एजेंडावार चर्चा एवं विचार – विमर्श पार्षदों से करते हुए करवाई.

नगर निगम सामान्य सभा की बैठक में निर्धारित 17 विषयों के एजेंडों पर एजेंडावार चर्चा नगर निगम सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ के सभापतित्व में होगी.

महापौर मीनल चौबे द्वारा सामान्य सभा में रायपुर नगर पालिक निगम का वित्त वर्ष 2026-27 का वार्षिक बजट चर्चा हेतु प्रस्तुत किया जायेगा. महापौर का सामान्य सभा में बजट पर अभिभाषण होगा. महापौर ने सामान्य सभा के सभी एजेंडों की एजेंडावार पुख्ता तैयारी करवाई और एक घण्टे की निर्धारित अवधि के प्रश्नकाल हेतु पार्षदों के प्रश्नों का उत्तर देने आवश्यक तैयारी करवाई. महापौर श्रीमती मीनल चौबे द्वारा बुलाई गयी भाजपा पार्षदों की तैयारी में नगर निगम के सभी एमआईसी सदस्य, सभी जोन अध्यक्षगण सभी भाजपा पार्षदगण की महापौर कक्ष में उपस्थिति रही.