Home रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने महापौर मीनल चौबे सहित डॉ विपिन बिहारी...

दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने महापौर मीनल चौबे सहित डॉ विपिन बिहारी सूर एवं चंद्रशेखर आजाद वार्ड में लगभग 1 करोड 6 लाख रू के नये विकास कार्यों का भूमिपूजन

71
0

रायपुर – आज रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रायपुर नगर निगम जोन कमांक 4 अंतर्गत डॉ विपिन बिहारी सूर वार्ड में मारवाड़ी श्मशानघाट के समीप वार्ड में 3 विभिन्न स्थानो पर नई सीसी रोड, नाली, पुलिया आदि के लगभग 30 लाख के नये विकास कार्यों का भूमिपूजन करते हुए रायपुर दक्षिण विधायक  सुनील सोनी ने नगर निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे सहित पहुंचकर नागरिको को शानदार सौगात दी। रायपुर दक्षिण विधायक ने महापौर सहित दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में नगर निगम जोन 6 अंतर्गत चंद्रशेखर आजाद वार्ड अंतर्गत अयोध्या नगर में सीसी रोड नाली, पुलिया एवं अन्य विविध नये विकास कार्यों का विभिन्न 11 स्थानों पर लगभग 76 लाख की लागत से श्रीफल फोडकर एवं कुदाल चलाकर कार्यारंभ करते हुए भूमिपूजन करवाकर शानदार सौगात दी।

रायपुर दक्षिण विधानसभा अंतर्गत नगर निगम जोन 4 अंतर्गत डॉ विपिन बिहारी सूर वार्ड अंतर्गत लगभग 30 लाख रू. एवं जोन 6 अंतर्गत चंद्रशेखर आजाद वार्ड अंतर्गत लगभग 76 लाख 2 वार्डों में लगभग 1 करोड़ 6 लाख रू की लागत के नये विकास कार्यों के भूमिपूजन अवसर पर रायपुर दक्षिण विधायक  सुनील सोनी, महापौर मीनल चौबे सहित नगर निगम लोक कर्म विभाग अध्यक्ष दीपक जायसवाल, एमआईसी सदस्य और डॉ विपिन बिहारी सूर वार्ड पार्षद मनोज वर्मा, चंद्रशेखर आजाद वार्ड पार्षद रमेश सपहा, जोन 4 अध्यक्ष मुरली शर्मा, जोन 6 अध्यक्ष  बद्री प्रसाद गुप्ता, पार्षद  अंजली जितेन्द्र गोलछा, जयश्री नायक,  प्रमोद कुमार साहू, रवि सोनकर, रायपुर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष  रमेश सिंह ठाकुर, मण्डल अध्यक्ष अभिषेक तिवारी, सामाजिक कार्यकर्त्ता  राकेश सिंह, नगर निगम जोन 4 जोन कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवंशी, कार्यपालन अभियंता  दिनेश सिन्हा, सहायक अभियंता श्री दीपक देवांगन सहित बड़ी संख्या में डॉ विपिन बिहारी सूर वार्ड एवं चंद्रशेखर आजाद वार्ड के रहवासी गणमान्यजनों महिलाओ, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नवयुवकों, वरिष्ठ नागरिको बच्चों की उपस्थिति रही।

रायपुर दक्षिण विधायक  सुनील सोनी ने इस अवसर पर कहा कि राजधानी शहर रायपुर के विकास में धनराशि की कोई कमी नहीं है। उन्होने कहा कि उन्होंने रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के सभी वार्डो को वर्ष 2028 तक जल भराव की समस्या से मुक्त करवाने आवश्यक सभी स्थानों पर नाले और नालियाँ बनवाने का संकल्प जनहित में लिया है । रायपुर दक्षिण विधायक ने कहा कि उन्होंने कहा था कि वे चंद्रशेखर आजाद वार्ड में 50 लाख रू से अधिक के नए विकास प्रारम्भ करवाएंगे, उन्होंने आज 76 लाख रू के नए विजय विकास कार्य प्रारम्भ करवाकर अपना वादा पूरा कर दिया है, सभी नये विकास कार्य समय सीमा में एवं गुणवत्ता से करवाये जाये। उन्होने नागरिको से गर्मी में पानी बधाने एवं वार्ड को स्वच्छ रखने और आदर्श वार्ड बनाने सहभागी बनने की विनम्र अपील नागरिकों से की।

महापौर मीनल चौबे ने कहा कि हर वार्ड में नये विकास कार्य करवाने राशि नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग और उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने रायपुर नगर निगम को प्रस्ताव पार्षदों की मांग पर भेजने पर स्वीकृत की है।

महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी को रायपुर दक्षिण के वाढों में नये विकास कार्य करवाने पर्याप्त राशि नगर निगम को शासन से दिलवाने हेतु हार्दिक धन्यवाद दिया। महापौर ने नागरिको को नये विकास कार्यों की बधाई दी एवं नागरिको से नगर निगम की ओर से गर्मी में पानी की प्रत्येक बूंद बचाने एवं वर्षा जल संचय करने सभी घरो में रैन वाटर हार्वेस्टिंग करवाने की अपील की। महापौर ने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार आने एवं नगर निगम रायपुर में नई परिषद आने के बाद सभी वाढों में तेजी से विकास कार्य करवाये जा रहे है।

डॉ विपिन बिहारी सूर वार्ड में 30 लाख के नये विकास कार्य प्रारंभ करने पर वार्ड पार्षद व एमआईसी सदस्य मनोज वर्मा और चंद्रशेखर आजाद वार्ड में 76 लाख के नये विकास कार्य प्रारंभ करने पर वार्ड पार्षद  रमेश सपहा ने रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी एवं महापौर मीनल चौबे को सभी नागरिको की ओर से हार्दिक धन्यवाद दिया।