Home छत्तीसगढ़ सुशासन तिहार 2026 का शुभारंभ: मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने किया 

सुशासन तिहार 2026 का शुभारंभ: मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने किया 

42
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

रायपुर, 1 मई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार अभनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत कठिया के हाई स्कूल प्रांगण में सुशासन तिहार 2026 के तहत पहले जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभागों को शिकायत एवं मांग से संबंधित कुल 779 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 588 आवेदनों का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया गया। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन कर शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में सुन्दरकेरा, तोरला, तामासिवनी, डोमा, उगेतरा, भुरका, चम्पारण, जौंदा, जौंदी, मंग्लोर, गिरोला, थनौद, टीला, डंगनिया, कठिया, नवागांव, पोंड़, जामगांव सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।

 

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां अधिकारियों ने आम नागरिकों को शासकीय योजनाओं की जानकारी दी। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अन्नप्राशन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सभी स्टॉलों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 5 हितग्राहियों को प्रमाण पत्र, 5 लोगों को आयुष्मान कार्ड, खाद्य विभाग द्वारा 5 राशन कार्ड, कृषि विभाग द्वारा 7 किसानों को बीज, समाज कल्याण विभाग द्वारा 5 ट्राइसाइकिल, 16 पेंशन प्रमाण पत्र, 1 श्रवण यंत्र और 1 व्हीलचेयर, तथा मनरेगा विभाग द्वारा 10 नए जॉब कार्ड वितरित किए गए। 

 

शिविर के दौरान अतिथियों द्वारा अभनपुर ब्लॉक के 28 विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। जिन्होंने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित दसवीं एवं 12वीं की परीक्षा में 90% से अधिक अंक प्राप्त किए थे उन्होंने श्रीफल एवं प्रशस्ति प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचे और उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 1 हफ्ते के अंदर आज प्राप्त सभी आवेदनों का समुचित निराकरण किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई आवेदनकर्ता किसी वजह से योजना का लाभ लेने के लिए पात्र नही है तो उसे सूचित किया जाए और कारण उसके आवेदन के निराकरण में स्पष्ट रूप से लिखा जाए।

 

उन्होंने आमजन की मांग पर सतनाम भवन निर्माण हेतु 7 लाख रुपये, 3 नई पीडीएस दुकानें और तालाब सौंदर्यीकरण की घोषणा की।

 

अभनपुर विधायक  इन्द्रकुमार साहू ने कहा कि ऐसे शिविरों से लोगों को अपने क्षेत्र में ही समाधान मिल रहा है, जिससे समय और संसाधनों की बचत हो रही है।

 

जिला पंचायत अध्यक्ष  नवीन अग्रवाल ने बताया कि समाधान शिविरों के माध्यम से ड्राइविंग लाइसेंस, जॉब कार्ड और आयुष्मान कार्ड जैसी सुविधाएं मौके पर ही उपलब्ध कराई जा रही हैं।

 

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ  कुमार बिस्वरंजन, एसडीएम अभनपुर  रवि सिंह, महिला एवं बाल विकास जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री शैल ठाकुर, जिला खाद्य नियंत्रक भूपेन्द्र मिश्रा, संयुक्त संचालक समाज कल्याण अरविंद गेडाम, संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा डॉ. शंकरलाल उइके, सीईओ जनपद दीपक ठाकुर सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।