Home Uncategorized कांकेर-नारायणपुर सीमा में IED ब्लास्ट,DRG के 3 जवान घायल हुए हैं

कांकेर-नारायणपुर सीमा में IED ब्लास्ट,DRG के 3 जवान घायल हुए हैं

61
0
{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

De-mining अभियान के दौरान दुर्घटनावश आईईडी विस्फोट की चपेट में आने से कांकेर डीआरजी (DRG) के 04 सदस्य घायल हो गए थे जिसमे 03 जवान इंस्पेक्टर सुखराम वट्टी, कॉन्स्टेबल कृष्णा कोमरा, कॉन्स्टेबल संजय गढपाले अत्याधिक ज़ख़्मी होने से घटना स्थल पे शहीद हो गए एवं 01 ज़ख़्मी जवान कॉन्स्टेबल परमानंद कोमरा को बेहतर उपचार हेतु आवश्यक सुविधा दी जा रही है।

दुर्घटनावश IED विस्फोट

सूचना / UPDATE

जिला कांकेर

दिनांक : 02.05.2026

आज दिनांक 02.05.2026 को थाना छोटेबेठिया, जिला कांकेर–नारायणपुर के सीमा क्षेत्र में डी-माइनिंग / एरिया डॉमिनेशन / सर्च ऑपरेशन हेतु टीम रवाना हुई थी।

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री सुंदरराज पट्टिलिंगम के अनुसार पिछले कुछ महीनों में आत्मसमर्पित माओवादी कैडरों द्वारा दी गई जानकारी तथा अन्य इनपुट के आधार पर, माओवादियों द्वारा पूर्व में छिपाकर रखे गए सैकड़ों आईईडी बस्तर रेंज में पुलिस एवं सुरक्षा बलों द्वारा बरामद कर निष्क्रिय किए गए थे।

लेकिन आज की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में, जब कांकेर जिला पुलिस दल आईईडी को निष्क्रिय कर रहा था, तभी वह आकस्मिक रूप से विस्फोटित हो गया, जिसके कारण तीन पुलिस बल के सदस्यों की मृत्यु हो गई, जबकि एक पुलिस बल का सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

 आगे की जानकारी समय-समय पर अद्यतन की जाएगी।