Home क्राइम अवैध रूप से बियर परिवहन करते 02 आरोपियों को खमतराई पुलिस ने...

अवैध रूप से बियर परिवहन करते 02 आरोपियों को खमतराई पुलिस ने किया गिरफ्तार

37
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

आरोपियों के कब्जे से 36 नग बियर (शराब) 23.400 बल्क लीटर एवं घटना में प्रयुक्त वाहन एक्टिवा क्रमांक सीजी 04 एमडी 8353 किया गया जप्त

पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) श्री मयंक गुर्जर (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने सहित सुरक्षा व शांति व्यवस्था के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) श्री आकाश मरकाम तथा सहायक पुलिस आयुक्त उरला सुश्री पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में नार्थ जोन क्षेत्रान्तर्गत थाना प्रभारियों द्वारा अन्य राज्यों से आने वाले शराब की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से शराब की खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।

 

इसी क्रम में दिनांक 07.05.26 को सूचना प्राप्त हुई थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत खमतराई ओवर ब्रिज के नीचे दो व्यक्ति काला रंग के एक्टिवा क्रमांक सीजी 04 एमडी 8353 में अवैध रूप से बियर (शराब) रखकर विक्रय हेतु परिवहन कर रहे है। जिस पर पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) श्री मयंक गुर्जर द्वारा अपने अधिनस्थ अधिकारियों एवं थाना प्रभारी खमतराई को आरोपियो को शराब के साथ पकड़ने निर्देशित किया गया, कि थाना प्रभारी खमतराई के नेतृत्त्व में थाना खमतराई पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये व्यक्ति की पतासाजी करते हुये व्यक्तियों को चिन्हांकित कर खमतराई ओव्हर ब्रिज के पास एक्टिवा वाहन क्रमांक सीजी 04 एमडी 8353 में सवार 02 व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों द्वारा अपना नाम ओम प्रकाश मानिकपुरी एवं मनोज कुमार तिवारी होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके एक्टिवा में लाल रंग के बैग की तलाशी लेने पर उसमें 20 नग बाटल बियर एवं मटमैला रंग बैग में 16 नग बाटल बडवाईजर मेगनम नाम लिखा बियर कुल 36 नग बियर 23.400 बल्क लीटर किमती 8640 रू. मिला, आरोपियों से बियर (शराब) रखने एवं परिवहन करने के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था।

जिस पर आरोपीगण ओम प्रकाश मानिकपुरी एवं मनोज कुमार तिवारी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध रूप से रखें कुल 36 नग बियर 23.400 बल्क लीटर किमती 8640 /- रू. एवं घटना में उपयोग किये गये एक्टिवा वाहन कमांक सीजी 04 एमडी 8353 कीमती लगभग 50,000 रूपये कुल जुमला कीमती 58640/- रू. जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 334/26 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपीगण

01.ओम प्रकाश मानिकपुरी पिता सत्यनारायण दास उम्र 32 वर्ष साकिन ग्राम मिसिया थाना पसान जिला कोरबा हाल होटल सुदेश हप बार के स्टाप रूम नर्मदा पारा थाना गंज रायपुर।

02. मनोज कुमार तिवारी पिता माधव तिवारी उम्र 40 वर्ष साकिन ग्राम नदीम कुर्मियान थाना राजपुर जिला चित्रकूट उत्तर प्रदेश हाल पता होटल सुदेश बार के स्टाफ रूम नर्मदा पर थाना गंज रायपुर