Home राजनीति सुशासन तिहार 2026 में आरंग में जन समस्या निवारण,मंत्री गुरु खुशवंत साहेब...

सुशासन तिहार 2026 में आरंग में जन समस्या निवारण,मंत्री गुरु खुशवंत साहेब हुए शामिल

32
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

शिविर में आमजनों की समस्याओं का हुआ त्वरित निराकरण

रायपुर, 8 मई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार आरंग विकासखंड के नगर पालिका परिषद आरंग के स्वामी आत्मानंद स्कूल प्रांगण में सुशासन तिहार 2026 के तहत जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभागों को शिकायत एवं मांग से संबंधित कुल 593 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 70 आवेदनों का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया गया। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन कर शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में वार्ड क्रमांक 1 से 17 सहित आसपास के नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां अधिकारियों ने आम नागरिकों को शासकीय योजनाओं की जानकारी दी। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अन्नप्राशन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने सभी स्टॉलों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कार्यक्रम के दौरान 2 लोगों का वह वंदन कार्ड, 11 लोगों का आयुष्मान कार्ड, 3 लोगों का विवाह पंजीयन, 2 लोगों का जन्म पंजीयन, खाद्य विभाग द्वारा 5 राशन कार्ड, राजस्व विभाग द्वारा 10 लोगों का आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, 4 लोगों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना गैस सिलेंडर वितरित किए गए। 

मंत्री  गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचे और उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 1 हफ्ते के अंदर आज प्राप्त सभी आवेदनों का समुचित निराकरण किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई आवेदनकर्ता किसी वजह से योजना का लाभ लेने के लिए पात्र नही है तो उसे सूचित किया जाए और कारण उसके आवेदन के निराकरण में स्पष्ट रूप से लिखा जाए।

इस अवसर पर चर्म कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष  ध्रुव कुमार मिर्धा, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन, उपाध्यक्ष हीरामन कोसले, अपर कलेक्टर  कीर्तिमान सिंह राठौर, एसडीएम अभिलाषा पैंकरा, तहसीलदार  ज्योति मसियारे, सीएमओ शीतल चंद्राकर सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।