Home राजनीति रायपुर ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि मैकमिलन साहू वार्ड नं 50 मे 1 करोड़...

रायपुर ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि मैकमिलन साहू वार्ड नं 50 मे 1 करोड़ के नवीन विकास कार्यों भूमिपूजन किया

39
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

रायपुर आज रायपुर ग्रामीण विधायक  मोतीलाल साहू के निर्देश पर रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 10 अंतर्गत पण्डित विद्याचरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 50 अंतर्गत अधोसारंचना मद अंतर्गत स्वीकृत लगभग 1 करोड़ रूपये की लागत से वार्ड के विभिन्न 17 स्थानों पर सीसी रोड, नाली, पुलिया, अमलीडीह मुक्तिधाम निर्माण कार्य, अमलीडीह शौचालय मरम्मत कार्य, वार्ड 50 में बसंत विहार उद्यान में मरम्मत और सौंदर्यीकरण कार्य आदि विविध नए विकास कार्यों का रायपुर ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि मैकमिलन साहू ने नगर निगम जोन 10 जोन अध्यक्ष सचिन बी. मेघानी, पण्डित विद्याचरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 50 की पार्षद गायत्री नौरंगे सहित सामाजिक कार्यकर्त्ता रविन्द्र सिंह ठाकुर, जोन 10 कार्यपालन अभियंता गजाराम कँवर,सहायक अभियंता सुशील अहीर, उप अभियंता राहुल थारानी सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, महिलाओं, नवयुवकों, आमजनों की उपस्थिति के मध्य  फोड़कर और कुदाल चलाकर किया.

रायपुर ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि मैकमिलन साहू ने जोन 10 कार्यपालन अभियंता और उपअभियंता को तत्काल स्वीकृति अनुसार अधोसंरचना मद अंतर्गत पण्डित विद्याचरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 50 अंतर्गत लगभग 1 करोड़ की लागत से नए विविध विकास कार्य प्रारम्भ करवाकर शीघ्र सभी नए विकास कार्य सतत मॉनिटरिंग करते हुए गुणवत्तापूर्ण तरीके से जनहित में जनसुविधा विस्तार की दृष्टि से प्राथमिकता बनाकर सुनिश्चित करवाने निर्देशित किया.