Home क्राइम मिरर छत्तीसगढ़ की सोमा देवांगन गिरफ्तार,मिली जमानत

मिरर छत्तीसगढ़ की सोमा देवांगन गिरफ्तार,मिली जमानत

67
0
Oplus_16908288
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

रायपुर के मैग्नेटो मॉल की पार्किंग में गाड़ी निकालने को लेकर हुए विवाद के बाद शिक्षिका धनिशा धीवर की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने मैग्नेटोमॉल पॉर्किंग में हंगामा करने वाले इंफ्लूएंसर के भाई रोहन नरवाल उर्फ रॉकी बाक्सर को जेल भेज दिया है। यह मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। पुलिस हिरासत में आरोपी रोहन उर्फ रॉकी।

मामले में सह-आरोपी सोमा देवांगन और उसकी साथी गरिमा को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट के निर्देश पर जमानत दे दी गई। तेलीबांधा पुलिस ने नोटिस देकर सोमवार दोपहर दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए बुलाया था। पूछताछ और बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

घटना 9 मई की रात करीब 8:30 से 9 बजे के बीच की बताई जा रही है। शिक्षिका धनिशा धीवर अपने परिवार और बच्चों के साथ मॉल घूमने पहुंची थी। घर लौटते समय उनका परिवार बोलेरो वाहन क्रमांक CG 04 JC 1581 को पार्किंग से निकाल रहा था। इसी दौरान कार क्रमांक CG 04 NH 9699 में सवार रोहन, सोमा और गरिमा वहां पहुंचे।

पीड़ित परिवार का आरोप था, कि कार चालक रोहन गाड़ी से उतरते ही गोपेश साहू को “गांव का गंवार” कहकर गाली देने लगा। उसने यह भी कहा कि “ऐसे लोगों को मॉल में एंट्री कौन देता है?” शिकायत में बताया गया कि आरोपी ने खुद को एक मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़ा बताते हुए रौब झाड़ा।