Home रायपुर इंडक्शन ट्रेनिंग के दौरान डिप्टी कलेक्टर्स ने प्रशिक्षण हेतु थाना कोतवाली का...

इंडक्शन ट्रेनिंग के दौरान डिप्टी कलेक्टर्स ने प्रशिक्षण हेतु थाना कोतवाली का किया भ्रमण

34
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी निमोरा में आयोजित लोक सेवा आयोग से चयनित डिप्टी कलेक्टर्स के “परिचयात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम” के दौरान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रायपुर कमिश्नरेट डॉ अर्चना झा द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को पुलिस एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के मध्य समन्वय, एसडीएम के रूप में उनके दायित्व, कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासनिक भूमिका तथा प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियों से संबंधित विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उक्त प्रशिक्षण के तारतम्य में प्रशिक्षणार्थियों का थाना भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इसी क्रम में थाना कोतवाली का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया, जिसमें प्रशिक्षणार्थी डिप्टी कलेक्टर्स राजेश्वर वर्मा (कार्यालय कलेक्टर सुकमा), सुश्री निधि प्रधान (कार्यालय कलेक्टर सुकमा), सुश्री नंदनी साहू (कार्यालय कलेक्टर जगदलपुर, बस्तर), गौरव चंदेल (कार्यालय कलेक्टर दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा) रमेश दीवान (कार्यालय कलेक्टर नारायणपुर), लवकेश्वर यादव (कार्यालय कलेक्टर कोंडागांव) एवं सत्येंद्र कुमार बजाज (कार्यालय कलेक्टर जगदलपुर, बस्तर) उपस्थित रहे।

भ्रमण के दौरान एसीपी कोतवाली दीपक मिश्रा और थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह गहरवार द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को थाना कोतवाली की कार्यप्रणाली, अपराध पंजीयन प्रक्रिया, रोजनामचा संधारण, बेसिक रजिस्टर, CCTNS प्रणाली, पुलिसिंग के दैनिक संचालन एवं कानून-व्यवस्था संबंधी कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही पुलिस अधिकारियों एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के मध्य समन्वय, शांति व्यवस्था संबंधी कार्यवाही, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही एवं न्यायालयीन प्रक्रियाओं के संबंध में भी अवगत कराया गया।

 

प्रशिक्षणार्थियों को थाना परिसर की विभिन्न शाखाओं, अभिलेखों एवं दस्तावेजों का अवलोकन कराया गया तथा विशेष कार्यपालिक मजिस्ट्रेट कोतवाली न्यायालय का भ्रमण कराते हुए न्यायालयीन एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों द्वारा पुलिस प्रशासन एवं राजस्व प्रशासन के समन्वयात्मक कार्यों से संबंधित जिज्ञासाएं व्यक्त की गईं, जिनका अधिकारियों द्वारा विस्तारपूर्वक समाधान किया गया।