Home क्राइम अवैध मादक पदार्थ परिवहन/विक्रय पर तिल्दा पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी

अवैध मादक पदार्थ परिवहन/विक्रय पर तिल्दा पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी

48
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

अवैध मादक पदार्थ गांजा रखे 01 महिला आरोपी गिरफ्तार

जप्त सामाग्री – (1) मादक पदार्थ गांजा वजन 03 किलो 737 ग्राम कीमती लगभग 1,70,000/रू

(2) 33 नग गोगो कोन कीमती 500/रू

(3) छोटा ईलेक्ट्रानिक तराजू बैटरी चलित कीमती 3,000/र

कुल जुमला कीमती 1,73,700/रूपये

विवरण – तिल्दा नेवरा पुलिस को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई कि भारती बगवानी नामक महिला तिल्दा स्थित पटवारी आफिस के पास अपने चाय नास्ता ठेला के अंदर एक रंग बिरंगी फूल बना सफेद रंग के थैला में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने के लिये रखी है जिसे पकड़ा जा सकता है कि सूचना पर मादक पदार्थ गांजा की अफरा तफरी एवं आरेापिया के मौके से फरार होने की युक्तियुक्त अंदेशा पर तत्काल थाना तिल्दा नेवरा पुलिस के द्वारा विधिवत् कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुये रेड कार्यवाही कर आरोपिया को घेराबंदी कर ठेले की तलाशी लेने पर आरोपिया के पास एक थैले में *मादक पदार्थ गांजा वजन 03 किलो 737 ग्राम, 33 नग गोगो कोन व 01 ईलेक्ट्रानिक तराजू बैटरी चलित जुमला कीमती 1,73,700/रू* को जप्त किया गया उपरोक्त घटना सदर का अपराध पाये जाने पर आरोपीया के विरूद्ध तिल्दा नेवरा पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 235/2026 धारा 20(बी) नारकोटिक एक्ट कायम किया गया। आरेापिया भारती बगवानी को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक रिमांड पर केन्द्रीय जेल रायपुर में दाखिल किया गया। 

_उपरोक्त कार्यवाही आपरेशन निश्चय के तहत नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण रायपुर, श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशन, में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री प्रशांत शुक्ला एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री वीरेंद्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में सउनि शंकर लाल वर्मा, सउनि अमिला नाग, महिला आर. प्रज्ञा दादर, आर. किशोर शर्मा,आर. महेन्द्र वर्मा, आर. संदीप सिंह की विशेष टीम गठित कर कार्यवाही किया गया।_

नाम पता आरोपिया –

भारती बगवानी पति नरेश बगवानी उम्र 37 साल पता वार्ड क्रमांक 16 सिंधी केम्प तिल्दा वेलकम सुपर मार्केट के पास थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर छ0ग0