Home Uncategorized रेलवे, एक लाख 40 हजार रिक्तियां भरने के लिए 15 दिसम्बर से...

रेलवे, एक लाख 40 हजार रिक्तियां भरने के लिए 15 दिसम्बर से भर्ती अभियान चलाएगा

461
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

नई दिल्ली। भारतीय रेल अपने 21 रेलवे भर्ती बोर्ड के माध्यम से 15 दिसंबर 2020 से तकरीबन एक लाख चालीस हजार पदों को भरने के लिए व्यापक भर्ती अभियान शुरू कर रहा है। रेल मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि इस भर्ती अभियान में देशभर के दो करोड़ 44 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे।
मंत्रालय ने कहा है कि पहला अभियान 15 दिसम्बर से 18 दिसम्बर तक मंत्रालय स्तर तथा अलग-अलग पदों के लिए चलेगा। इसके बाद एन टी पी सी श्रेणियों की भर्ती का काम 28 दिसम्बर से मार्च 2021 तक चलेगा। तीसरे चरण में प्रथम स्तर की भर्ती अप्रैल 2021 से लेकर जून 2021 तक होगी।
अलग-अलग मंत्रालय स्तर की श्रेणी के लिए परीक्षा की सूचना व्यक्तिगत ई-मेल और एस एम एस के जरिए दी जायेगी। इसमें परीक्षा केन्द्र, तिथि और पारी की जानकारी होगी। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से चार दिन पहले जारी किए जाएंगे। विभिन्न रेलवे भर्ती बोर्डों ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर परीक्षा आयोजित करने के लिए व्यापक तैयारी की है। उम्मीदवारों के लिए परस्पर सुरक्षित दूरी, मास्क, सेनेटाइजर आदि का प्रबंध किया है। परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। मंत्रालय ने कहा है कि परीक्षा केन्द्रों पर उम्मीदवार का तापमान मापा जायेगा और निर्धारित स्तर से अधिक तापमान वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। ऐसे अभ्यार्थियों को दोबारा परीक्षा की सूचना उनके मोबाइल नम्बर और ई-मेल के जरिए दी जाएगी। अभ्यार्थियों को निर्धारित प्रपत्र पर कोविड-19 से सम्बन्धित स्व-घोषणा करनी होगी। इसके न होने पर उन्हें परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। कोविड-19 से बचाव के लिए परीक्षा केन्द्रों पर व्यापक प्रबंध किये जायेंगे। प्रत्येक पाली के बाद परीक्षा केन्द्रों को सेनेटाइज किया जायेगा।