Home प्रशासनिक कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर अवैध खनन के खिलाफ सख्त...

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई

17
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

पटेवा-नवापारा क्षेत्र में 7 हाईवा जब्त, मुरूम-रेत-गिट्टी का अवैध परिवहन रोकने मुहिम तेज

रायपुर, 03 जून 2026 । जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार खनिज विभाग की टीम ने दिनांक 3 जून 2026 को पटेवा-नवापारा क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया।

उप-संचालक खनिज राजेश मालवे के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से खनिज का परिवहन करते 5 हाईवा रेत और 1 हाईवा गिट्टी को मौके पर ही जब्त किया गया। जब्त वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु थाना गोबरा-नवापारा में अभिरक्षार्थ रखा गया है।

इसी अभियान के तहत 1 हाईवा मुरूम अवैध परिवहन करते पकड़ा गया, जिसे थाना उपरवारा में अभिरक्षा में रखा गया है। कुल 7 वाहनों पर खनिज विभाग की कार्रवाई की गई।

 डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि जिले में अवैध खनन, भंडारण और परिवहन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खनिज विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि नियमित रूप से औचक जांच और सघन गश्त जारी रखी जाए।