Home छत्तीसगढ़ 28 जून को जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान

28 जून को जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान

21
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM
0 से 5 वर्ष तक के 3 लाख 45 हजार बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक
1331 बूथ स्थापित, 2 दिन घर-घर जाकर छूटे बच्चों को दी जाएगी खुराक
रायपुर, 09 जून 2026। जिले में 28 जून 2026 को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान रविवार चलाया जाएगा। जिसमें जिले के समस्त 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को ओरल पोलियो की खुराक पिलाए जाएगी। अभियान की तैयारियों को लेकर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह की अध्यक्षता में रेडकॉस सभा कक्ष, कलेक्टोरेट परिसर रायपुर में अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुई।
कलेक्टर डॉ. सिंह ने निर्देश दिए कि चिन्हित आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों, पंचायत भवनों एवं अन्य स्थलों पर पूर्व वर्ष की भांति पोलियो बूथ स्थापित किए जाएं। अभियान के लिए आवश्यक सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जाएं।
बैठक में सीएमएचओ डॉ. मिथिलेश चौधरी ने बताया कि जिले में कुल 1331 पोलियो बूथ बनाए जाएंगे। प्रत्येक बूथ पर 4 टीकाकर्मी ड्यूटी पर रहेंगे, जो दो टीमों में विभाजित होकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगे। जिले में कुल 3 लाख 45 हजार 373 बच्चों को खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित है।
अभियान दिवस पर किसी कारण से छूटने वाले बच्चों को दूसरे और तीसरे दिन स्वास्थय विभाग की टीम घर-घर भ्रमण कर पोलियो की खुराक पिलाएगी। इससे कोई भी बच्चा खुराक से वंचित न रहे।
जिला स्वास्थय समिति, रायपुर ने जिले के समस्त अभिभावकों से अपील की है कि 28 जून 2026 को अपने 0 से 5 वर्ष आयु के बच्चों को निकटतम पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियो की खुराक अवश्य पिलवाएं। इससे जिले का प्रत्येक बच्चा पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रहेगा।
बैठक में नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायपुर कुमार बिश्वरंजन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी,जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास सुश्री शैल ठाकुर, जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारती, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला अस्पताल डॉ. भेनूज कुमार सिन्हा, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. श्वेता सोनवानी सहित अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।