Home रायपुर निगम आयुक्त ने अधिकारियों की अंतर विभागीय समन्वय समिति बैठक ली 

निगम आयुक्त ने अधिकारियों की अंतर विभागीय समन्वय समिति बैठक ली 

17
0
रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त संबित मिश्रा ने नगर निगम मुख्यालय में बारिश पूर्व जलभराव की समस्या दूर करने रिंग रोड राष्ट्रीय राजमार्ग क्षेत्र के नालों की सफाई करवाकर निकास सुगम बनाने, सड़क मरम्मत के आवश्यक कार्य करवाने, यातायात बाधा दूर करने, जनसुविधाओं के सुचारु संचालन हेतु अंतर विभागीय समन्वय समिति की बैठक ली,

जिसमें आयुक्त ने डीआरएम कार्यालय के डिवीजनल इंजिनियर  प्यारे मोहम्मद, लोक निर्माण विभाग विधानसभा डिवीजन विशाल त्रिवेदी, लोक निर्माण विभाग डिवीजन – कार्यपालन अभियंता राजीव नशीने, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रभात सक्सेना, कार्यपालन अभियंता ब्रिज गुप्ता, मुख्य अभियंता पीएचई के के मरकाम, अधीक्षण अभियंता पीएचई श्री एस. के. गौर, कार्यपालन निदेशक बिजली विभाग जे एस नेताम, कार्यपालन अभियंता बिजली विभाग सर्वश्री ए. के. निवडिंग, विनय चंद्राकर, वी. के. तिवारी, राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण के पीडी पीआई दिग्विजय सिँग सहित नगर निगम रायपुर के अपर आयुक्त लोकेश्वर साहू, विनोद पाण्डेय, मुख्य अभियंता संजय बागड़े, अधीक्षण अभियंता राजेश राठौर, इमरान खान, उपायुक्त स्वास्थ्य जसदैव सिंह बाबरा, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही, कार्यपालन अभियंता जल श्री नर सिँह फरेन्द्र, सभी जोन कमिश्नरों, कार्यपालन अभियंताओं, जोन स्वास्थ्य अधिकारियो, सहायक अभियंताओं की उपस्थिति में बैठक ली और सभी अधिकारियों को जनसुविधाओं के सुचारु संचालन हेतु आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए रिंग रोड, सर्विस रोड नालों, राष्ट्रीय राजमार्ग क्षेत्र के नालों की सुव्यवस्थित सफाई बारिश के पूर्व करवाकर निकास व्यवस्था सुगम बनाने और यातायात बाधाओं को दूर करने आवश्यक कार्यवाही बारिश पूर्व जनसुविधा हेतु करने और सड़कों पर बारिश पूर्व आवश्यक मरम्मत कार्य करवाने कार्यों की आपसी समन्वय रखकर सतत मॉनिटरिंग करके कार्य राज्य शासन की लोकहितेषी मंशा अनुरूप करवाने के निर्देश दिए.