Home क्राइम देर रात्रि एवं तड़के सुबह शहरभर में एण्टी क्राईम टीम की सघन...

देर रात्रि एवं तड़के सुबह शहरभर में एण्टी क्राईम टीम की सघन चेकिंग,60 संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ

61
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित तुकाराम काम्बले के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला के सतत मॉनिटरिंग में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त (क्राइम एवं साइबर) एवं प्रभारी अधिकारी के नेतृत्व में एण्टी क्राईम एवं साइबर यूनिट की अलग-अलग टीमों का गठन कर विशेष अभियान चलाया गया।

दिनांक 11-12.06.2026 की दरम्यानी रात्रि में रायपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अकारण देर रात घूमने वाले व्यक्तियों, संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त लोगों, अवैध मादक पदार्थ एवं शराब की बिक्री करने वालों, अवैध रूप से जमावड़ा करने वालों तथा आपराधिक एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध विशेष अभियान संचालित किया गया। अभियान के तहत रात्रि 03ः00 बजे से प्रातः 06ः00 बजे तक शहर के विभिन्न स्थानों पर आकस्मिक चेकिंग एवं सघन जांच की गई।

अभियान के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे व्यक्तियों को पकड़कर पूछताछ हेतु एण्टी क्राईम एवं साइबर यूनिट कार्यालय लाया गया। जांच के दौरान कुल 60 व्यक्तियों को चिन्हित किया गया, जिनमें 04 नाबालिग भी शामिल थे।

सघन जांच एवं सत्यापन के दौरान एक व्यक्ति आर्म्स एक्ट से संबंधित प्रकरण में संदेहास्पद पाया गया, वहीं पूर्व में मारपीट के मामलों में संलिप्त दो आरोपी भी घूमते हुए मिले। इसके अतिरिक्त 12 दोपहिया एवं चारपहिया वाहन बिना नंबर प्लेट अथवा संदिग्ध अवस्था में पाए गए* जिनकी तस्दीक एवं वैधानिक जांच की जा रही है।

चेकिंग के दौरान कुछ स्थानों पर *गांजा की पुड़िया एवं शराब* भी बरामद हुई। पुलिस की उपस्थिति देखकर संबंधित व्यक्ति मौके से फरार हो गए। बरामद सामग्री के संबंध में आवश्यक जांच-पड़ताल की जा रही है।

पूछताछ एवं सत्यापन उपरांत सभी व्यक्तियों को कड़ी समझाइश दी गई तथा भविष्य में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि में संलिप्त न होने की हिदायत दी गई। अभियान के दौरान मिले नाबालिगों के परिजनों को बुलाकर उन्हें सुपुर्द किया गया तथा आवश्यक परामर्श भी दिया गया। सत्यापन एवं जांच प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद संबंधित व्यक्तियों को नियमानुसार रवाना किया गया।

पुलिस द्वारा शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए इस प्रकार के विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रखे जाएंगे।